Samastipur

‘शिवा हीरो’ शोरूम पर केक काटकर लॉन्च की गई ग्लैमर बाइक की रिफ्रेश वर्जन, पुराने माॅडल को नया लूक देने की कोशिश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित ‘शिवा हीरो’ (Shiva Hero) शोरूम पर शुक्रवार को हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) की पहले वाली ग्लैमर बाइक की लॉन्चिंग की गई जो अपनी बेहतरीन प्रदर्शन के लिए जानी जाती थी। इस अवसर पर अनेकों ग्राहक एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। जिनके चेहरे पर अपने पुराने लुक के ग्लैमर को देखकर अत्यधिक खुशी झलक रही थी। ग्लैमर बाइक के लॉन्चिंग की शुरुआत केक काटकर हुई। मौके पर शिवा हीरो के पार्टनर सतीश चांदना, आशीष चांदना, सेल्स मैनेजर राजीव कुमार, नेटवर्क मैनेजर राम लखन, शैलेन्द्र ठाकुर समेत एजेंसी के कर्मी व ग्राहक उपस्थित रहे।

डिजाइन :

2023 हीरो ग्लैमर में कुछ नए डिज़ाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जिसमें एक नया फुल डिजिटल कंसोल, मोबाइल चार्जिंग पोर्ट और i3S तकनीक वाला आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम दिया गया है। इस नई मोटरसाइकिल में नई चेकर्ड लाइंस हैं, जिससे इसमें एक क्लासिक स्टाइल मिलता है। जबकि फ्रंट काउल, फ्यूल टैंक और कॉफेन साइज में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

फीचर्स :

कंपनी ने इस बाइक की राइडर और पिलियन सीट की ऊंचाई क्रमशः 8 मिमी और 17 मिमी कम कर दी है। साथ ही इसमें फ्लैट टैंक प्रोफाइल के साथ आरामदायक राइडर सीट दी गई है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है। 2023 हीरो ग्लैमर 125cc 3 रंग विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें कैंडी ब्लेज़िंग रेड, टेक्नो ब्लू-ब्लैक और स्पोर्ट्स रेड-ब्लैक शामिल है। नई ग्लैमर में फुल डिजिटल क्लस्टर, रियल टाइम माइलेज इंडिकेटर, लो फ्यूल इंडिकेटर और एक इंटीग्रेटेड यूएसबी चार्जर दिया गया है।

इंजन में नहीं कोई बदलाव :

हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी नई Hero Glamour 125 के इंजन मैकेनिज्म में कोई बदलाव नहीं किया है, डायमंड कट फ्रेम पर बेस्ड ये बाइक पहले की ही तरह 124.7 सीसी के सिंगल सिलिंडर एयर कूल्ड इंजन के साथ आती है। जो कि 10.72bhp की पावर और 10.6Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इस मोटरसाइकिल में 18 इंच का अलॉय व्हील दिया गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

2 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

2 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

12 घंटे ago