Samastipur

समस्तीपुर में फोन पर शादी-शुदा महिला से इश्क…फिर जहर खाने की धमकी देकर बनाया शारीरिक संबंध…उसके बाद 5 लाख रुपए नहीं मिलने पर वीडियो किया वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में शादीशुदा महिला के मोबाइल पर मिस कॉल आता है। एक मिस कॉल नहीं..लगातार कई मिस कॉल। महिला अनजान नंबर देख इग्नोर करती है, लेकिन बाद में वह कॉल रिसीव कर लेती है। फोन करने वाला शख्स खुद को उसके पति का रिश्तेदार बताता है और बातचीत करने लगता है।

फिर कई दिनों तक फोन पर बातचीत का सिलसिला शुरू हो जाता है। फिर ये बातचीत प्यार में बदल जाता है। महिला से मिलने की जिद पर फोन करने वाला युवक आर्यन मुजफ्फरपुर से अचानक महिला के घर पहुंच जाता है। फिर जहर खाने की धमकी देकर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता है। यहीं से शुरू होता है गंदे वीडियो..ब्लैकमेलिंग और पांच लाख रुपए मांगने की कहानी।

दरअसल, समस्तीपुर की रहने वाली 35 साल की महिला का पति दूसरे राज्य में रहता है। महिला घर में अपनी सास और ननद के साथ रहती है। 4 फरवरी 2023 को महिला के मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आता है। अनजान नंबर देख महिला फोन नहीं उठाती है। बार-बार फोन आता देख एक दिन महिला ने फोन उठा लिया। फोन करने वाले युवक ने अपना नाम आर्यन और महिला के पति का रिश्तेदार बताया। फिर हर दिन फोन कर उसने महिला से बात करना शुरू कर दिया।

इसके बाद आर्यन ने फोन पर महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। फिर वह महिला से मिलने का जिद करने लगा। रिश्तेदार होने की बात पर महिला ने उसे घर पर मिलने के लिए बुलाया। महिला की सास और ननद को विश्वास में लेकर महिला के कमरे में चला गया। जहर खाने की धमकी देकर उससे शारीरिक संबंध बनाया। फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने लगा।

वीडियो बनाकर 5 लाख मांगे रुपए :

एसपी विनय तिवारी के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया कि आर्यन वीडियो दिखाकर पांच लाख रुपए की मांग करने लगा। जब रुपया देने से इनकार किया तो सोशल मीडिया पर वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़ित महिला ने समस्तीपुर साइबर थाने में FIR दर्ज कराई। साइबर थाने की पुलिस मुजफ्फरपुर पुलिस की मदद से अहियापुर थाना क्षेत्र से मो. अरमान उर्फ आर्यन (23) को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आर्यन से पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि साइबर थाना खुलने के बाद यह पहली गिरफ्तारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

4 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

9 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

11 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

12 घंटे ago