Samastipur

समस्तीपुर सदर अस्पताल में बर्न वार्ड नहीं रहने के कारण मरीजों को यहां से DMCH फिर PMCH कर दिया जाता है रेफर

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है, इसे जिला अस्पताल का भी दर्जा प्राप्त है लेकिन बावजूद आज तक यहां बर्न वार्ड की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पायी है। इससे बर्न केस के मरीज का इलाज करने के बजाय यहां से रेफर कर दिया जाता है। इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर गंभीर मरीजों को रेफर करने के कारण समुचित उपचार भी नहीं हो पाता है। जिसके कारण मरीज की स्थिति गंभीर हो जाती है।

बता दें कि सदर अस्पताल में बर्न केस के मरीज आने पर इमरजेंसी में कुछ देर रखा जाता है। फिर प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया जाता है। लेकिन विडंबना यह है कि फिलहाल डीएमसीएच में भी बर्न वार्ड नहीं है। जिसके कारण वहां से मरीज को पीएमसीएच रेफर कर दिया जाता है। रेफर के चक्कर में जहां मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पाता है, वहीं परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसको लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि वार्ड की कमी के कारण बर्न वार्ड की सुविधा यहां उपलब्ध नहीं है। सदर अस्पताल परिसर को मॉडल अस्पताल बनाया जा रहा है। इसके लिए भवन का निर्माण कार्य भी जारी है। मॉडल अस्पताल बनने के बाद उसमें बर्न वार्ड की सुविधा उपलब्ध होगी। फिलहाल यहां आने वाले मरीजों को डीएमसीएच या पीएमसीएच रेफर किया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

4 मिनट ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

54 मिनट ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

2 घंटे ago

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिव्यांगजनों को किया गया जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…

3 घंटे ago