समस्तीपुर/सरायरंजन :- भाजपा नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत निर्गुणी ने शनिवार को बथुआ उच्च विद्यालय में छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया व उनके साथ संवाद भी किया। इस दौरान निर्गुणी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से आनेवाले बच्चों में पढ़ने की ललक होती है। इनके जिज्ञासा का विस्तार करना ही शिक्षक का ध्येय होना चहिए।
वहीं विद्यालय में कुछ बच्चों ने उनको अपने द्वारा बनाए गए तकनीकी उपकरण दिखाया गया तो वहीं कुछ बच्चों ने हारमोनियम पर संगीत के सुर बिखेर कर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। मौके पर भाजपा नेता ने बताया कि की अगर शिक्षक के साथ अभिभावक भी अपने बच्चों पर थोड़ा ध्यान दें तो बच्चों में पढ़ाई को लेकर सकारात्मक रवैया बनता है। मौके पर विद्यालय के प्रधान संतोष कुमार सुमन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकि मौजूद थे।
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…
समस्तीपुर : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व…
समस्तीपुर : दीपावली के अवसर पर समस्तीपुर में सामाजिक संस्था 'द उम्मीद' की ओर से…
समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल, मोहनपुर के प्रांगण में होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस…
समस्तीपुर : सर्दी के मौसम में कोहरे की आशंका को देखते हुए रेलवे ने हावड़ा-काठगोदाम…