समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर सदर अस्पताल में आपस में भिड़ी आशा कार्यकर्ता; हाई वोल्टेज ड्रामा के दौरान खूब हुआ गाली-गलौज, गार्ड ने कराया शांत

IMG 20221030 WA0004

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर सदर अस्पताल में शुक्रवार को हड़ताली आशा कार्यकर्ता आपस में भीड़ गई। आशा कार्यकर्ता संघ की नेता तब्बसुम आरा और एक अन्य आशा सरोज सिन्हा के बीच काफी देर तक अस्पताल परिसर में गाली-गलौज और तू-तू मै-मै हुई। जिससे अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई। बाद में अस्पताल के सुरक्षा गार्डो के द्वारा दोनों को शांत कराया गया। इस दौरान एक आशा कार्यकर्ता रोने लगी।

चकनूर पंचायत की आशा सरोज सिन्हा का कहना था कि वह बैंक के कार्य से शहर आयी थी। उसकी भी तबियत ठीक नहीं थी। जिस कारण वह खूद डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान अस्पताल परिसर में आशा संघ की नेता तब्बसुम आरा ने उसे देख लिया। जिसके बाद वह उससे उलझ गई। आशा संघ की तब्बसुम का कहना था कि सरोज गर्भवती महिला को लेकर उपचार के लिए सदर अस्पताल आयी है। जबकि अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा गत महीने से हड़ताल पर है। दो दिन पूर्व आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर थाली भी पीटी थी।

IMG 20230522 WA0020

IMG 20230604 105636 460

बता दें कि आशा कार्यकर्ताओं के हड़ताल पर रहने के कारण जिले भर में प्रसव कार्य प्रभावित हो रहा है। आशा ग्रामीण इलाकों से मरीज को लेकर नहीं पहुंच रही है। जिससे गरीब लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। चुकीं ग्रामीण इलाके की गर्भवतियों को आशा द्वारा प्रसव के लिए अपनी वाहन कर अस्पताल लाया जाता था। जिससे गर्भवती अथवा उनके परिजन को खर्च नहीं होता था। इससे गरीबों को राहत मिलती थी। हड़ताल की वजह से उन्हें अतिरिक्त राशि खर्च करनी पड़ रही है।

Sanjivani Hospital New Flex 2023 Bittu G

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230701 WA0080

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150