Samastipur

पंचायत समिति सदस्य पति ह’त्याकांड मामले का पुलिस ने किया खुलासा, शराब कारोबार में दखल को लेकर हुई थी ह’त्या

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस ने छह दिन पूर्व हुए पंचायत समिति पति संतोष पासवान हत्याकांड मामले का खुलासा किया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार, एक जिंदा कारतूस और मोबाइल भी बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवाजीनगर ओपी के रहियार गांव के पुरुषोत्तम चौधरी के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है की पुरुषोत्तम चौधरी के पूर्वजों के द्वारा रैयत में दी गई जमीन को संतोष पासवान के द्वारा जबरन कब्जा कर लिया गया था। जो मामला न्यायालय में चल रहा था। मृतक की पत्नी पंचायत समिति सदस्य थी जिस कारण मृतक का राजनीतिक रसूख भी क्षेत्र में बढ़ता जा रहा था और वह स्थानीय शराब कारोबारियों से लेवी वसूलता था।

आरोपी पुरुषोत्तम चौधरी और उसका मित्र विक्की भी शराब का कारोबार करता था। संतोष पासवान इन पर भी शराब कारोबार को लेकर लेवी देने का दबाब दे रहा था। इसी बात को लेकर पुरुषोत्तम चौधरी अपने मित्र के जरिये शूटर की मदद से संतोष पासवान की हत्या करा दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुरूषोत्तम चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना में संलिप्त विक्की उर्फ विनीत कुमार एवं शूटर अमन कुमार पोद्वार की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

नीतीश कहीं नहीं जा रहे, सीएम की वैकेंसी नहीं: जेडीयू MLC खालिद अनवर

नीतीश कुमार अभी कहीं नहीं जा रहे। बिहार में मुख्यमंत्री पद की कोई वैकेंसी नहीं।…

2 घंटे ago

सरकारी कैलेंडर पर मंत्री ने परिवार के साथ छपवाई फोटो, RJD ने साधा निशाना

बिहार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह एक बार फिर से चर्चा में…

4 घंटे ago

वंदे भारत में दही में मिला कीड़ा, IRCTC पर 10 लाख और कैटरर पर 50 लाख का जुर्माना

भारतीय रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेन में सफर के दौरान दही में कीड़े मिलने…

5 घंटे ago

LPG की मार से जीविका दीदियां दिलाएंगी राहत; IIT मुंबई, दिल्ली इस प्रोजेक्ट में सहयोग देगा

ईरान-इजराइल वार से उत्पन्न एलपीजी क्राइसिस के बीच समस्या के समाधान निकालने का जिम्मा जीविका…

7 घंटे ago

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है।…

7 घंटे ago

मौलाना मजहरुल हक टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज समस्तीपुर के छात्र मेराज आलम ने राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण व रजत पदक

समस्तीपुर : मौलाना मजहरुल हक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के सचिव मो. अबू सईद ने जानकारी…

10 घंटे ago