समस्तीपुर :- समस्तीपुर स्टेशन पर उतरे पिता (50 वर्ष) व पुत्री (15 वर्ष) को नशाखुरानी गिरोह के सदस्यों ने अपना शिकार बना लिया। नशा खिला बेहोश करने के बाद बदमाशों ने पिता को पूसा थाना के महमदा गांव में चांदनी चौक पर सड़क किनारे फेंक दिया जबकि बेटी को मुजफ्फरपुर जिला के सकरा थाना क्षेत्र में निर्वस्त्र अवस्था में फेंक दिया गया।
निर्वस्त्र अवस्था में मिली किशोरी को मुरौल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से भर्ती कराया गया गया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। हालांकि परिजनों को सूचना मिली तो उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया गया है जहां पिता-पुत्री अब तक बेहोशी की हालत में है। दोनों के होश में आने के बाद ही मामले की सही जानकारी मिल पाएगी।
बताया गया है कि बुधवार की रात करीब 9.30 बजे दोनों पिता-पुत्री ट्रेन से समस्तीपुर स्टेशन उतरे और घर चकमेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हजपुरवा पंचायत के करुआ में परिजनों को कॉल कर पहुंचने की जानकारी दी। लेकिन रात में घर नहीं पहुंचे। जिस पर परिजनों को लगा कि रात होने के कारण नहीं आये होंगे। लेकिन सुबह भी काफी देर होने पर वे लोग पहुंचे तो सभी खोजने निकले।
उसी क्रम में सोशल मीडिया में फोटो देख उनकी पहचान की। तब परिजनों ने पुत्री को मुजफ्फरपुर से व पिता को पूसा अनुमंडलीय अस्पताल से समस्तीपुर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। फिलहाल पिता व पुत्री का समस्तीपुर सदर अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। गुरुवार शाम तक दोनों को होश नहीं आया था। जिससे अभी यह पता लगना बाकी है कि बदमाशों ने उनका कौन कौन सामान लूटा और किस तरह अपना शिकार बनाया।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…