समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर सर्च ऑपरेशन के दौरान जीआरपी थाने की एएलटीएफ पुलिस टीम ने काफी मात्रा में केन बीयर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार महिला समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना के बसकुरवा वार्ड संख्या संख्या-11 की रहने वाली अंगुरी खातून बतायी गयी है। जिसे एएलटीएफ की टीम ने विशेष शराब अभियान के तहत चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान प्लेटफार्म संख्या सात के पश्चिमी ओवरब्रिज के पास से गिरफ्तार किया।
महिला के पास के झोले से 96 पीस बीयर की बोतल बरामद किया गया। इस मामले में महिला के विरुद्ध समस्तीपुर रेल थाना में मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में कोर्ट भेज दिया गया है। बतादें कि हाल ही में जीआरपी एवं आरपीएफ की संयुक्त सर्च ऑपरेशन में कई धंधेबाज एवं तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें कई महिला भी शामिल थी।
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर में गुरूवार की देर शाम बदमाश व पुलिस…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम आवास के पास गुरुवार को बाइक सवार दो…
समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…
समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…
समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…