BPSC Teachers Recruitment Exam: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 1.70 लाख पदों के लिए शिक्षक बहाली परीक्षा गुरुवार से शुरू होने जा रही है। बिहार के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिन अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्र दूसरे शहरों में आया वे बुधवार को ही पहुंच गए। अभ्यर्थियों ने रेलवे स्टेशन पर ही लेटकर रात गुजारी। समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर रात तक हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंच गए। शहर के सभी होटल भी लगभग फुल हो गए।
शिक्षक अभ्यर्थियों ने स्टेशन पर जहां जगह मिली अपनी चादर बिछा दी और वहीं पैर पसार लिए। शहरों में होटल भी फुल हो गए इस कारण अभ्यर्थियों को कमरे नहीं मिल पाए। वहीं, भीड़ को देखते हुए होटल संचालकों ने रेट भी बढ़ा लिए। होटल संचालक मनमानी करने लगे और जो अभ्यर्थियों ऑनलाइन बुकिंग कर आए, उन्हें कमरे नहीं दिए गए।
समस्तीपुर में रेलवे यूटीएस काउंटर हॉल और फुट ओवरब्रिज, प्लेटफार्म पर भी बाहर से आए शिक्षक अभ्यर्थियों ने रात बिताई। इसकी मुख्य वजह यह थी कि शहर के सभी होटल, विवाह भवन, बैंक्वेट हॉल पहले से ही बुक हो रखे हैं। ऐसे में जिन्हें कहीं जगह नहीं मिली, उन्होंने जंक्शन पर रात बिताना बेहतर समझा।
बता दें कि शिक्षक बहाली परीक्षा का आयोजन 24 से 26 अगस्त के बीच हो रहा है। बीपीएससी पहली बार इस परीक्षा का आयोजन कर रहा है। इस एग्जाम में बिहार के सभी जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों ने भी आवेदन किया है। तीन दिन दो पालियों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी।
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…