समस्तीपुर :- समस्तीपुर रेल मंडल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव के निर्देशों के आलोक में समस्तीपुर स्टेशन, समस्तीपुर-दरभंगा एवं समस्तीपुर- बरौनी रेल खण्डों पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान में सहायक वाणीज्य प्रबंधक (टिकट जांच) के साथ काफी संख्या में टिकट जाँच कर्मियों को लगाया गया था जिनके द्वारा स्टेशन परिसर एवं गाड़ियों में बिना उचित प्राधिकार के प्रवेश पर रोक लगाया गया तथा बिना उचित प्राधिकार के यात्रा कर रहे व्यक्तियों से नियमानुसार निर्धारित प्रभार की वसूली सुनिश्चित की गयी।
इस अभियान के दौरान कुल 67 व्यक्तियों को बिना उचित प्राधिकार के पाया गया जिससे कुल 56 हजार 190 रूपये रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। इस अभियान के फलस्वरूप इन रेलखंड के टिकट बिक्री में तेजी हुई और काउंटर पर भीड़ बढ़ा पाया गया। मंडल में इस प्रकार के टिकट चेकिंग अभियान आगे भी लगातार चलाये जाते रहेंगे। रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों से अनुरोध किया है कि बिना टिकट यात्रा करना दंडनीय है। सदैव उचित टिकट लेकर ही रेल यात्रा करें।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर प्रखंड अ राजकीयकृत भगवत ठाकुर इंटर विद्यालय, किशनपुर के…
बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…
बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…
बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…
समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…
बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…