Samastipur

रेल मंत्रालय के सात प्रस्तावित योजनाओं में समस्तीपुर मंडल को मिला 1269 करोड़

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- रेल मंत्रालय में बुधवार को देश के सात बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत समस्तीपुर रेल मंडल में दोहरीकरण के लिए रेल मंत्रालय ने 1269 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। मंडल कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एडीआरएम टू आलोक कुमार झा ने बताया कि इसके तहत मंडल के वाल्मीकिनगर स्टेशन से गोरखपुर कैंट रेलखंड के दोहरीकरण की स्वीकृति मिली है। जिसकी अनुमानित लागत 1269 करोड़ है।

इस रेलखंड पर लगभग 7 किलोमीटर पश्चिम चंपारण क्षेत्र में आएगा तथा 89.264 किलोमीटर उत्तर प्रदेश में आएगा। इस रेल खंड मे गंडक नदी पर एक बड़ा पुल भी है जिसकी लंबाई 854 मीटर है। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत पूर्वोत्तर राज्यों को उत्तर भारत के राज्यों से कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी। साथ ही नेपाल के लोगो को भी फायदा होगा।

इसके तहत नौतनवा, रक्सौल, बीरगंज और जोगबनी की नेपाल कनेक्टिविटी होगी। जबकि इस दोहरीकरण से उत्तर बिहार के जूट और चीनी उद्योग तथा मक्का और उसके उत्पादों को लाभ होगा। यह लाइन नार्थ ईस्ट का अल्टरनेटिव होगा। मौके पर सीनियर डीसीएम सीएस प्रसाद, सीनियर डीपीओ राजीव रंजन, सीनियर डीएफएम राहुल राज व डिप्टी सीई कंस्ट्रक्शन वीके गुप्ता उपस्थित थे।

86 किमी हो गया दोहरीकरण:

एडीआरएम टू आलोक कुमार झा ने कहा कि मुजफ्फरपुर वाल्मीकिनगर (210.3 किलोमीटर) पर दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। जिसमें 86.15 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो चूका है तथा 121.85 किलोमीटर पर दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है। मुजफ्फरपुर से गोरखपुर कैंट तक सम्पूर्ण रेलखंड के दोहरीकृत हो जाने पर इस रेलखंड पर गाड़ियों के परिचालन समय में कमी आयगी तथा यात्रियों के कीमती समय की बचत होगी।

दोहरीकरण के बाद बढ़ेगा उधोग का क्षेत्र:

– पूर्वोत्तर कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा

– पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए खाद्यान्न, उर्वरक, सीमेंट, कोयला, लौह और पत्थर के चिप्स

– नौतनवा, रक्सौल/बीरगंज और जोगबनी की नेपाल कनेक्टिविटी

– उत्तर बिहार के जूट और चीनी उद्योग तथा मक्का और उसके उत्पादों को लाभ होगा

यात्रियों को मिलेगी यह सुविधा:

– असम, त्रिपुरा, उत्तरी बिहार और पूर्वी यूपी के लिए ट्रेनों और नेपाल से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए चलने के समय में 2 से 3 घंटे की बचत।

– नरकटियागंज और गोरखपुर के बीच सबसे उपेक्षित खंड पर अधिक यात्री ट्रेनें होंगी।

Avinash Roy

Recent Posts

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

5 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

8 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस लाइन स्थित निर्माणाधीन महिला सिपाही बैरक के निर्माण में बड़ी गड़बड़ी, ठेकेदार पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…

9 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…

10 घंटे ago

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

20 घंटे ago