Samastipur

77वें स्वतंत्रता दिवस पर होली मिशन स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, निदेशिका विभा देवी ने किया ध्वजारोहण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

आजादी के 77वें वर्षगाँठ में देश आजादी की लहरों में सराबोर बसः एक ही गीत गुनगुना रहा था कि –

न सरकार मेरी है, न रौब मेरा है

ना बड़ा-सा नाम मेरा है

मुझे तो एक छोटी सी बात का गौरव है

मैं हिन्दुस्तान का हूँ और हिन्दूस्ताँ मेरा है।

कुछ इसी पंक्ति को चरितार्थ करते हुए होली मिशन परिवार ने आजादी का अमृतकाल मनाते हुए विद्यालय प्रांगण में विद्यालय की सचिव सह निदेशिका विभा देवी के द्वारा ध्वजारोहन सम्पूर्ण विद्यालय परिवार की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत नन्हें-मुन्हें बच्चों द्वारा देश की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक व स्वतंत्रातिक वेश-भूषा धारण कर राष्ट्रीय गीत के साथ प्रारंभ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कक्षाओें के छात्र-छात्राओं ने ना केवल सांस्कृतिक बल्कि अपने सम्बोधन अभिव्यक्ति के द्वारा अपने विचारों का परिचय दिया। देश की आजादी का जश्न ना केवल मनाने हेतु अपितु इसे अपने प्राणों की आहुति देकर निभाने हेतु भी विद्यालय परिवार का हर सदस्य दृढ़ संकल्पित था।

विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन ने अपने अभिव्यक्ति के दौरान विद्यालय परिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने सबों को सदा-जीवन व उच्च-विचार रखने का आहवान किया। विद्यालय परिवार आजादी के इस अमृतकाल में विद्यालय की गरिमा को उच्च शिखर तक ले जाने हेतु दृढ़ संकल्पित प्रण लियें। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के भूतपूर्व प्राचार्य डाॅप. एस के अहमद ने छात्र-छात्राओं से मानव मूल्यों के विचार पर आजाद स्वच्छ मानसिकता रखने की अपील की।

Avinash Roy

Recent Posts

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

6 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

6 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

7 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

15 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

1 दिन ago