Samastipur

पूसा के कुबौलीराम व धोबगामा पंचायत में भाकपा-माले का पंचायत सम्मेलन संपन्न

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/पूसा :- प्रखंड क्षेत्र के कुबौलीराम पंचायत में भाकपा-माले की सात शाखाओं एवं धोबगामा पंचायत में चार शाखाओं के सम्मेलन के साथ पंचायत सम्मेलन संपन्न हुआ। कुबौलीराम में सम्मेलन की अध्यक्षता माले प्रखंड कमिटी सदस्य सुनिता देवी व धोबगामा में उषा देवी ने किया। कुबौलीराम में इसमें बतौर पर्यवेक्षक खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार व धोबगामा में अमृता देवी मौजूद थीं। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार उपस्थित थे।

दोनों पंचायतों में शाखाएं गठित करने के साथ ही इसमें शाखाओं के सचिव का चुनाव किया गया। फिर इसके बाद दोनों पंचायतों में भाकपा-माले का पंचायत सम्मेलन संपन्न हुआ। कुबौलीराम में पंचायत सम्मेलन में नौ व धोबगामा में सात सदस्यीय पंचायत कमिटी का गठन किया गया। कमिटी सदस्यों ने सर्वसम्मति से कुबौली में सुनिता देवी एवं धोबगामा में उषा सहनी को सचिव चुना।

कुबौली में कमिटी सदस्यों में निभा देवी, विभा देवी, सिंधु देवी, शांति देवी, निर्मला देवी, सीमा देवी, लखीन्द्र पासवान, ब्रह्मदेव राम एवं धोबगामा में उषा सहनी, अमृता देवी, बिराजी दास, सरिता देवी, गीता देवी, सीता देवी, रामसेवक पासवान शामिल हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि आने वाले दिनों पंचायतों में भाकपा-माले के नेतृत्व में जनसमस्याओं को लेकर बड़ा जनांदोलन होगा। मौके पर धर्म शिला देवी, शांति देवी, प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, जानकी देवी आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

6 मिनट ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

23 मिनट ago

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

4 घंटे ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

12 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

12 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

13 घंटे ago