Samastipur

Hi! आयुष्मान खुराना… जानें समस्तीपुर पुलिस ने इस बॉलीवुड एक्टर की क्यों कर दी तारीफ? Follower’s ने किये गजब-गजब कमेंट

आयुष्‍मान खुराना (Image Source : Google)

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर: कप्तान के रूप में जब से एसपी विनय तिवारी ने पदभार ग्रहण किया है ऐसा लग रहा है कि यहां की पुलिस हाईटेक हो गई है। समस्तीपुर की पुलिस लोगों को जागरूक करने के लिए फिल्मी गाने, डायलॉग और फिल्मी सीन का सहारा ले रही है। समस्तीपुर पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर चर्चित बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की एक फिल्म का गाना शेयर किया गया है। इसके जरिए पुलिस लोगों से साइबर फ्रॉड से बचने के लिए जागरूक कर रही है।

पुलिस का कहना है कि कोई आपको फोन पर डायमंड रिंग का सपना दिखाए तो आपके दिमाग की बत्ती तुरंत जलनी चाहिए। पुलिस ने यह भी बताया है कि धोखेबाजों द्वारा आवाज बदलकर आपको चूना लगाया जा सकता है। हार को जीत में बदलना है, विधि व्यवस्था हम देख लेंगे। बस आपको फेक एंजल प्रिया से निपटना है। एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी समस्तीपुर की पुलिस का ये वीडियो री-ट्वीट किया है।

यूजर ने पूछा- दिमाग लाते कहां से हैं महाराज?

बता दें कि समस्तीपुर पुलिस के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर हजारों फॉलोवर्स हैं। आयुष्मान खुराना वाले वीडियो को देखकर एक यूजर मुकुंद कुमार झा लिखते हैं- “दिमाग की बत्ती जलाइए, फेक कॉल से सावधान रहिए” बहुत अच्छा वीडियो। इतना क्रिएटिव दिमाग लाते कहां से हैं महराज? वहीं प्रभात शेखर लिखते हैं “समस्तीपुर पुलिस के डिजिटल एक्टिव होने से लोगों में काफी जागरूकता पैदा हो रही है। ”

इससे पहले भी जहां बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का गाना- “यार पहनकर इतना जेवर गहना, तेज हवा से बचकर रहना, गिर जाए तो फिर ना कहना झुमका गिरा रे…”, के माध्यम से लोगों को पुलिस ने संदेश दिया था कि “कोई सुने या न सुने, हम आपकी जरूर सुनेंगे. कुछ भी गिरा हो तो नजदीकी थाने में जाकर आप हमें कहें. हम आपकी सहायता अवश्य करेंगे। समस्तीपुर पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर।

Avinash Roy

Recent Posts

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

41 मिनट ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

7 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

8 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

9 घंटे ago

प्रकाश के घर शराब स्टाॅक की सूचना पर पहुंची समस्तीपुर उत्पाद विभाग की टीम पर हमला, आधा दर्जन पुलिसकर्मी जख्मी; हथियार छीनने का भी प्रयास

समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…

17 घंटे ago