National

कब तक सदन में लौटेंगे राहुल गांधी? सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद किस तरह बदलेगा सीन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल हो गई है। इसके बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर राहुल गांधी सदन में कब तक लौटेंगे? बता दें कि कोर्ट के फैसले के बाद कुछ जरूरी फॉर्मेलिटीज हैं, जिन्हें पूरा करना जरूरी है। इसके बाद ही राहुल गांधी संसद में नजर आ सकते हैं।

वहीं, राहुल गांधी के सदन में आने के बाद विपक्ष की आवाज को भी नई बुलंदी मिलने के पूरे आसार हैं। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने मोदी सरनेम को लेकर की गई कथित विवादित टिप्पणी के संबंध में 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि मामले में राहुल गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगाते हुए शुक्रवार को उनकी लोकसभा की सदस्यता बहाल कर दी।

अधीर रंजन चौधरी ने कही यह बात

वैसे तो राहुल गांधी के वकील का दावा है कि वह मॉनसून सत्र से ही सदन में नजर आएंगे। उधर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा है कि वह स्पीकर ओम बिरला को लिखकर रिक्वेस्ट करेंगे कि राहुल गांधी की सदस्यता जल्द बहाल की जाए। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले की कॉपी लोकसभा स्पीकर सचिवालय में जाएगी। वहां पर लोकसभा स्पीकर राहुल की सदस्यता से जुड़ा फैसला ले सकते हैं। अगर सबकुछ बहुत तेजी के साथ हुआ तो राहुल गांधी अगले हफ्ते की शुरुआत से सदन में दिखाई दे सकते हैं। वहीं राहुल गांधी की वापसी के बाद विपक्ष को भी नई ताकत मिलने के आसार हैं। बता दें कि मणिपुर और दिल्ली विधेयक मामले में सदन का माहौल काफी गर्म है। इसके चलते यहां पर सरकार और विपक्ष में तनातनी मची हुई है।

अविश्वास प्रस्ताव में ले सकते हैं हिस्सा

अगर राहुल गांधी अगले हफ्ते संसद आते हैं तो वह विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में भी हिस्सा ले सकेंगे। बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर 8 से 10 अगस्त को चर्चा होने वाली है। उधर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस में जश्न का माहौल है। सभी बड़े नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर खुशी जताई है। बता दें कि राहुल गांधी पर फैसला सुनाते हुए जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस संजय कुमार की बेंच ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि टिप्पणी उचित नहीं थी। सार्वजनिक जीवन में भाषण देते समय एक व्यक्ति से सावधानी बरतने की उम्मीद की जाती है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मिलावट पर निगरानी सुस्त, तीन-तीन जिलों के प्रभार में फूड सेफ्टी ऑफिसर, कार्यालय में लटका रहता है ताला 

समस्तीपुर : त्योहारों के मौसम में दूध, मावा, पनीर, घी और मिठाइयों की मांग बढ़ने…

10 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने के लिए छात्राओं का प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को…

12 घंटे ago

चैता का दशर्जा चौर बदमाशों के लिए बना सॉफ्ट स्पॉट, डेढ़ वर्ष पहले मिले युवती के शव की अब तक पहचान नहीं

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के दशर्जा चौर वाली सड़क आपराधिक वारदातों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 से 6 नवंबर तक होगी राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता, SDO ने खेल भवन का किया निरीक्षण

समस्तीपुर : जिले में 1 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय विद्यालय…

22 घंटे ago

समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि…

22 घंटे ago

जमीन रजिस्ट्री के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी मामले में बिचौलिया गिरफ्तार

समस्तीपुर : जमीन की खरीद-बिक्री के नाम पर दो वर्ष पहले 15 लाख रुपये की…

23 घंटे ago