समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस की एक सराहनीय पहल देखने को मिली है। जहां एक 12 वर्षीय बालक के नदी में डूबने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष खुद ही नदी में छलांग लगा दी और घंटो बालक को ढूंढने का प्रयास करते रहे। जिसकी इलाके में अब खूब चर्चा हो रही है। हालांकि इस दौरान SDRF को भी सूचना दे दी गई थी। जिसके बाद SDRF की टीम भी लापता बच्चे को ढूंढने में जुट गई है। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के सोमनाहा पंचायत के मनियारपुर की है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मनियारपुर गांव के उमेश प्रसाद का 12 वर्षीय पुत्र शिवम घर से विद्यालय के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक वापस घर नहीं लौटा, जिसके बाद परिजनों ने उसकी खोज में शुरू की। खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली की स्कूल से छुट्टी से लौटते वक्त शिवम अपने तीन दोस्तों के साथ बूढ़ी गंडक नदी में बने स्लुईस गेट के पास स्नान करने गया था।
स्नान करने के दौरान उसे डूबता देखकर डर से उसके दोनों दोस्त वहां से भाग निकले। बाद में दोनों बच्चों के बताए स्थान पर उसकी तलाश शुरू की गई। लेकिन दूसरे दिन भी लापता किशोर का कुछ पता नहीं चल सका। आज रविवार की सुबह समाचार लिखे जाने तक भी बच्चे की खोजबीन जारी है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…