समस्तीपुर :- समस्तीपुर-ताजपुर मुख्य पथ के कर्पूरीग्राम थाना के चैतीदुर्गा मंदिर से आगे चकअशरफ के पास बाइक लूटकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के मोहम्मद उजाले के रूप में की गई है। इस दौरान पुलिस ने लूटी गई बाइक भी बरामद कर ली।
शनिवार को एसपी विनय तिवारी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि गत 18 जून को चक अशरफ निवासी विद्यानंद कुमार अपनी पत्नी के साथ बाजार आ रहे थे। इसी दौरान चैती दुर्गा मंदिर के पास एक बाइक पर सवार तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनकी बाइक छीन ली। इस घटना को लेकर करपुरीग्राम थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।
एसपी ने बताया कि इस घटना को तीन बदमाशों ने मिलकर अंजाम दिया था। इसमें से पुलिस ने मोहम्मद उजाले को गिरफ्तार किया है। जबकि इस मामले में राजू कुमार और अंकित कुमार फरार चल रहा है। उन दोनों की गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है।
बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…
समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…