समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक वहशी पति की दरिंदगी देखने को मिली है जहां पारिवारिक कलह में कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी को जख्मी कर दिया। मामला मथुरापुर ओपी के झिल्ली चौक के पास की है। जख्मी महिला की पहचान चांदनी खातून के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद आरोपी पति मोहम्मद अजीज मौके से फरार हो गया।
घटना के संबंध में जख्मी महिला की मां का बताना है कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। बीती रात से ही दोनों के बीच विवाद हो रहा था। आज दोपहर दोनों के बीच विवाद के दौरान पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई।
आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले के संबंध में थानाध्यक्ष खुशबुद्दीन का बताना है कि पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर जख्मी कर दिया है। आरोपी पति घटना के बाद से फरार है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…