Samastipur

फंड रहते हुए भी अटकी पड़ी है समस्तीपुर शहर में विकास की योजनाएं, जानें क्यों फंस रहा है पेंच…

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम में विकास योजनाओं के क्रियान्यन के लिए आयी मोटी रकम महीनों अटकी हुई है। शहर में विकास योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति नहीं मिलने से राशि का उपयोग नहीं हो रहा है। इन योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति अभियंताओं को देनी है जो अब तक लंबित है। इससे नगर निगम के पार्षदों व नगर प्रशासन में गतिरोध बना हुआ है।

विदित हो कि शहर में जलनिकासी करने के लिए बड़े ड्रेनेज का निर्माण कराने के अलावा वार्डो में सड़क व नाले निर्माण आदि की योजनाएं नगर निगम बोर्ड से पारित हैं। मेयर अनिता राम ने बताया कि नगर निगम प्रशासन जल्द से जल्द विकास योजनाओं को शहर में शुरू कराने के लिए तत्पर है, लेकिन अभियंता योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति देने में टालमटोल कर रहे हैं। उन्होंने योजनाओं को तकनीकी स्वीकृति देने के लिए अभियंताओं को कड़ा पत्र भी भेजा है।

अभियंताओं से तकनीकी स्वीकृति जल्द नहीं मिलने पर वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व नगर विकास मंत्री से मिल कर स्थिति से अवगत कराएंगे। बता दें कि मेयर ने योजनाओं पर तकनीकी स्वीकृति देने के लिए कार्य प्रमंडल 1 समस्तीपुर के कार्यपालक अभियंता, आधारभूत संरचना व परिवहन, उत्तर बिहार उपभाग, नगर विकास विभाग बिहार सरकार, पटना के मुख्य अभियंता तथा नगर विकास अंचल, दरभंगा के अधीक्षण अभियंता को कड़ा पत्र लिखा है।

पत्र में तीनों अभियंताओं को मेयर ने कहा है कि आम नागरिकों व पार्षदों की भावनाओं के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं किया गया तो इसकी सारी जवाबदेही आपकी होगी। अभियंताओं से कहा गया है कि नगर निगम समस्तीपुर के आम चुनाव हुए सात महीने बीतने बीतने जा रहे हैं। निगम के खाते में योजनाओं की राशि रहते तकनीकी स्वीकृति के अभाव में नगर निगम योजनाओं पर कार्य नहीं करा पा रहा है। यह गंभीर मामला है।

आम नागरिकों द्वारा योजनाओं को क्रियान्वित कराने के लिए पार्षदों पर दवाब बनाया जा रहा है। जिस वजह से निगम के पार्षद द्वारा बोर्ड की बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। आम जनता और पार्षदों की कठिनाईयों को देखते हुए योजनाओं पर कार्य करना आवश्यक है। तत्काल पार्षदों के आवेदन पर विचार कर बोर्ड की बैठक स्थगित कर दी गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

5 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

6 घंटे ago

“रासायनिक रंगों से त्वचा को खतरा, हर्बल गुलाल से मनाएं सुरक्षित होली” : डॉ. रश्मि रानी

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को लेकर जहां बाजारों में गुलाल और रंगों की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में JDU नेता के घर पर बदमाशों ने की फायरिंग, गाड़ी में भी की तोड़फोड़

समस्तीपुर/वैनी : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के चकले वैनी बाजार में रविवार की…

8 घंटे ago

समस्तीपुर जिला नियोजनालय द्वारा 6 से 14 मार्च तक लगाया जा रहा है प्रखंडवार जॉब कैंप, यहां पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तहत जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा 6…

8 घंटे ago