समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्धा गांव स्थित बांसवाड़ी में बीती रात युवक का शव फंदे से झूलते हुए मिला। युवक की पहचान कोरबद्धा गांव निवासी दिलीप महतो के रूप में की गई है। परिजनों को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि बीते रात युवक खाना खाकर चौक पर गया था। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा।
इसके बाद परिजन युवक को खोजने निकले। इसी दौरान घर से कुछ ही दूर पर बगीचे में स्थित बथान में बांस से फंदे में लटकी युवक की लाश मिली। यह देख परिजनों ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इसके बाद वहां जुटे लोगों ने उसे उठाकर निजी अस्पताल लाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद घटना की सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गई। मुफस्सिल पुलिस शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…