समस्तीपुर/मोहनपुर : इन दिनों अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वो अब खाकी को ही अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला दलसिंहसराय थाना क्षेत्र की है। जहां मवेशी तस्करी की सूचना पर रेड करने पहुंचे मोहनपुर ओपी थानाध्यक्ष को अपराधियों ने गोली मार दिया। गंभीर स्थिति में उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है।
जख्मी थानाध्यक्ष का इलाज बेगूसराय के निजी क्लीनिक में जारी है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में इन दोनों मवेशी चोरी की घटना हो रही थी। मवेशी तस्कर की सूचना पर थानाध्यक्ष दलबल के साथ दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है की गोली सर और आंख के बीच लगी है। घटना के बाद पूरे पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।
समस्तीपुर : बिहार सरकार द्वारा प्रस्तावित शिक्षा विधेयक के विरोध में गुरुवार को विमेंस कॉलेज,…
समस्तीपुर : इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर रेल मंडल कार्यालय से आ रही है…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज मैदान में मंगलवार को द उम्मीद कप 2026 बिहार स्टेट फुटबॉल…
समस्तीपुर : समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित हाॅस्पीटल रोड में अवस्थित चंद्रा हॉस्पिटल ऑर्थो…
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…