समस्तीपुर :- समस्तीपुर औषधि नियंत्रक विभाग ने छापेमारी में मिली गड़बड़ी के बाद तीन दवा दुकानों का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सहायक औषधि नियंत्रक नीलिमा कुमारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिन दुकानों का लाइसेंस निलंबित किया गया है उसमें शाहपुर पटोरी के हसनपुर सूरत स्थित गणपति ड्रग, समस्तीपुर मन्नीपुर सारी लक्ष्मी चौक स्थित सनराईज मेडिसीन सेंटर एवं मथुरापुर स्थित साहूजी मेडिसीन दुकान शामिल है।
बताया गया है कि इन दवा दुकानों की जांच औषधि विभाग के अधिकारियों ने की थी। जांच में दुकानदारों ने पर्चेज बिल एवं सेल रिकार्ड नहीं प्रस्तुत किया था। पर्ची रजिस्टर भी अपडेट नहीं किया गया था एवं फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति में ही दवा बेची जा रही थी। जिसके कारण उक्त तीनों दवा दुकानों का लाईसेंस निलंबित किया गया है।
बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…
ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…
समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…
बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…