Samastipur

समस्तीपुर में तो हद हो गई भाई: ‘O’+ ब्लड ग्रुप वाले मरीज को जांच घर द्वारा दे दी ‘AB’ + की रिपोर्ट

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/खानपुर :- गरीब मरीजों से इलाज के बहाने खून चूसने का धंधा बांका में जमकर फल-फूल रहा है। जिला के कई पैथोलॉजी में बीमारी की गलत रिपोर्ट दिखाकर मरीज को और अधिक बीमार बना दिया जा रहा है। जिसकी वजह से मरीजों को दोहरी खर्च के साथ मानसिक प्रताड़ना के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इससे लैब संचालक अपनी आमदनी करते हैं। वहीं चिकित्सक बहती गंगा में हाथ धो लेते हैं।

कुछ ऐसा ही मामला समस्तीपुर जिले के खानपुर क्षेत्र से सामनें आया है, जहां सेवा एक्स-रे नमक जांच घर द्वारा ब्लड की कमी से जूझ रहे ओ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले मरीज को एबी पॉजिटिव की रिपोर्ट जारी कर दी गई। इसको लेकर पीड़ित ने खानपुर प्रखंड के चिकित्सा पदाधिकारी से एक्स-रे एवं जांच घर की शिकायत की गयी है। इसके आलोक में चिकित्सा पदाधिकारी ने उक्त एक्स-रे व जांच घर से जबावतलब किया है।

चिकित्सा पदाधिकारी को दिये गये आवेदन में खानपुर प्रखंड रेबड़ा गोटियाही निवासी रमेश कुमार ने कहा है कि उसके भाई वीरेंद्र कुमार की तबीयत तबियत खराब रहने के कारण एसजीपीजीआई, लखनऊ में इलाज चल रहा था। जहां से तबीयत ठीक होने के बाद उन्हें घर लाया गया था। पुन: कुछ दिनों बाद उसका तबीयत बिगड़ी तो शोभन बड़गांव स्थित एक हेल्थ केयर सेंटर पर ले गया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने ब्लड की कमी बताते हुए ब्लड जांच कराने की सलाह दी। जिसके बाद ब्लड की जांच खानपुर बाजार स्थित एक्सरे एवं जांच घर में कराया, जहां वीरेंद्र की जांच रिपोर्ट में ब्लड ग्रूप एबी पॉजिटिव बताया गया।

उसके बाद ब्लड के लिए अपने घर के पांच सदस्यों की ब्लड जांच करायी। लेकिन किन्हीं का ब्लड एबी पॉजिटिव नहीं निकला। तब किसी संबंधी से उक्त ग्रुप का ब्लड उपलब्ध कराया। तत्पश्चात डॉक्टर ने ब्लड चढ़ाने के लिए ब्लड मैच कराया तो मिस मैच कर गया। जिससे डॉक्टरों ने ब्लड चढ़ाने से मना कर पुन: मरीज का ब्लड जांच कराने को कहा।

जिसके बाद समस्तीपुर में एक जांच घर में वीरेंद्र की ब्लड जांच कराया। जहां जांच में ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटिव बताया गया। रमेश ने आवेदन में कहा है कि एक्स-रे एवं जांच घर की गलत रिपोर्ट के कारण आर्थिक एवं मानसिक रूप से भारी परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं इसके कारण वीरेंद्र की और ज्यादा तबियत बिगड़ गई है। रमेश ने खानपुर के चिकित्सा पदाधिकारी से उक्त एक्सरे एवं जांच केंद्र पर जनहित में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। इधर चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि एक्सरे व जांच घर के विरुद्ध शिकायत पत्र मिला है। संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण के बाद जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

2 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

2 घंटे ago

प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 5 नामजद सहित अन्य अज्ञात पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात करीब साढ़े 9 बजे…

3 घंटे ago

आशीष भारती, स्वप्ना मेश्राम और गौरव मंगला; केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गये बिहार के 3 IPS अधिकारी

पटना से बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है। बिहार सरकार ने तीन आईपीएस अधिकारियों को…

4 घंटे ago

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

6 घंटे ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

6 घंटे ago