Samastipur

दरोगा नंदकिशोर यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को जहानाबाद में उसके मौसा के घर से किया गिरफ्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मोहनपुर ओपी के तत्कालीन प्रभारी नंदकिशोर यादव हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त युवक को जहानाबाद में उसके मौसा के घर से गिरफ्तार किया गया है। यह कारवाई एसआईटी और पटोरी थाने के पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। दरोगा नंदकिशोर यादव हत्याकांड में उसकी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मेडिकल जांच के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल लेकर पहुंची थी।

गिरफ्तारी आरोपी की पहचान नालंदा जिला के चिकसौरा थाना अंतर्गत भवानी बिगहा गांव निवासी लालू प्रसाद यादव के 22 वर्षीय पुत्र विपिन कुमार के रूप में की गई है। बताया गया है कि जिस ट्रक को नंदकिशोर यादव जब्त कर मोहनपुर ओपी ले जा रहे थे उसी ट्रक को विपिन चला रहा था। हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद विपिन अपने साथियों के साथ ट्रक लेकर फरार हो गया था।

इससे पहले पुलिस 4 अन्य बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार बदमाशों में बिगहा के विकास कुमार, गराई बिगहा के मो. रईस, भवानी बिगहा के धनंजय यादव और खुशबूपुर थाना निवासी रवि कुमार शामिल हैं।

15 अगस्त को पशु तस्करों ने SHO को मारी थी गोली

बीते 15 अगस्त के तड़के करीब 2.50 बजे उजियारपुर थाने के शहबाजपुर गांव के पास पशु तस्करों ने छापेमारी के दौरान मोहनपुर एसएचओ नंद किशोर यादव को गोली मार दी थी। बाद में उपचार के दौरान पटना में उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में उजियारपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

6 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

16 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

22 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

22 घंटे ago