Samastipur

‘जो हाल 20 साल पहले था, वही अब है’, बिहार के गांवों की सड़कों पर समस्तीपुर में PK का नीतीश सरकार पर तंज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/वारिसनगर :- जनसुराज पदयात्रा के संयोजक और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर इन दिनों समस्तीपुर के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होने 8 गांवों में करीब 12 किमी की पदयात्रा की। इस दौरान नीतीश सरकार पर हमला बोला। वारिसनगर में प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार और समस्तीपुर में ग्रामीण सड़कों की स्थिति करीब करीब वही है, जो पिछले 15-20 साल पहले हुआ करती थी। पदयात्रा में वारिसनगर की सड़कों की स्थिति से वो अवगत हुए।

20 सालों में नहीं बदली गांवों की सड़कें

शनिवार को बीटी हाई स्कूल किंसनपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होने कहा कि सड़क और बिजली में सुधार दिखा है। चाहे केंद्र सरकार की सड़क हो या राज्य सरकार की, राष्ट्रीय मार्ग और राजकीय मार्ग में सुधार दिखा है। लेकिन जहां तक पंचायती राज की सड़क है, ग्रामीण कार्य की सड़क है, प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री संपर्क योजना की सड़क है, ग्रामीण सड़कों की स्थिति करीब-करीब वही है, जो पिछले 15-20 साल पहले हुआ करती थी। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बताते हैं कि 10 वर्षों से सड़क की यह दुर्दशा में है। जो लोग बिहार में बेहतर सड़क की बात करते हैं, उनको इसका फर्क समझना चाहिए।

गलत बिजली बिल से लोग परेशान

नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे ठीक हो गया। लेकिन, प्रखंड व पंचायतों की सड़क पहले से भी बदतर या उसी हालात में है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर बिहार में बिजली हर गांव, हर घर में पहुंच गई है। बिजली को लेकर जो समस्या है वह बढ़े हुए या गलत बिल की है। कटिहार के बरसोई में जो घटना हुई है, वह इसी का उदाहरण है। हर गांव में जब हम जा रहे हैं, तो लोग बताते हैं कि बिजली बिल बहुत ज्यादा आता है। दो हजार, चार हजार, दस हजार, 75 हजार, डेढ़ लाख रुपए तक बिजली बिल लोगों ने दिखाया है। एक बार गलत बिजली बिल आ गया, तो आपके पास कोई उपाय नहीं है। डीसीएलआर के ऑफिस का चक्कर लगाते रहिए या लोक अदालत में घूमते रहिए कोई उपाय नहीं होगा।

तेजस्वी पर भी साधा था निशाना

इससे पहले नौकरी और रोजगार के मुद्दे पर पीके ने तेजस्वी यादव को घेरा था। और कहा था कि पहली कैबिनेट की बैठक में एक सिग्नेचर से 10 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने का दावा करने वाले शख्स की अपनी कोई योग्यता नहीं है, न ही पहचान है। तेजस्वी यादव से पूछना चाहिए कि आपके माता-पिता और आपकी पार्टी की सरकार बिहार में15 साल तक थी। उस दौरान कितने लोगों को आपने नौकरी दी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोहिउद्दीननगर में निलंबित ASI सरोज सिंह के घर से बरामद इंसास का रोहतास जिले से जुड़ा कनेक्शन, EVM की सुरक्षा में लगे जवान का चोरी हुआ था हथियार

समस्तीपुर : मोहिउद्दीनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गंगा दियारा इलाके में निलंबित एएसआई सरोज सिंह…

8 घंटे ago

प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग में समस्तीपुर अव्वल, गणित मॉडल को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के लिए यह क्षण अत्यंत गर्व और प्रेरणा से भरा रहा,…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में 8.0 तीव्रता के भूकंप का सिमुलेशन, 8 स्थानों पर चला मेगा मॉक ड्रिल; सायरन बजते ही सक्रिय हुईं रेस्क्यू टीमें

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में 1 मार्च को होगा 15वां डिस्ट्रिक्ट IMA कॉन्फ्रेंस-2026 का आयोजन

समस्तीपुर : आईएमए के तत्वावधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 1 मार्च…

9 घंटे ago

बिहार पुलिस के अफसरों पर मुकदमे से पहले लेनी होगी अनुमति, IPS को अरेस्ट करने की कोशिश के बाद अधिसूचना जारी

बिहार पुलिस के पदाधिकरी या कर्मी राज्य में कहीं भी पदस्थापित हों, उनपर मुकदमा चलाने…

10 घंटे ago

बंगाल में बीजेपी सरकार तय है, अमित शाह का अररिया से बड़ा ऐलान; पहला टास्क भी बता दिया

मिशन सीमांचल पर तीन दिनों के बिहार दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

17 घंटे ago