समस्तीपुर/खानपुर :- समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मलिया बांध के पास अपराधियों ने एक पूर्व वार्ड सदस्य को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान खैरी पंचायत के सिरोपट्टी सिरहा वार्ड संख्या-10 निवासी और स्वर्गीय रामखेलावन सिंह के रामशोभित सिंह (55 वर्ष) के रूप में हुई है। गोली जख्मी के दाहिने कंधे में लगी है।
घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों के द्वारा आनन-फानन में उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना के संबंध में पीड़ित परिजनों ने बताया कि दो बाइक से आए चार बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेरकर गोली मार दी। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि गांव में आपसी पूर्व विवाद को लेकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है।
उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनका विवाद चल रहा था और उस मामले में बदमाशों को आजीवन कारावास की सजा भी हुई थी। उसी का बदला लेने को लेकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। वहीं खानपुर थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…
समस्तीपुर/चकमेहसी : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-3 सहूरी गांव के एक…