Samastipur

पहले ही प्रयास में समस्तीपुर के अभिषेक ने BPSC ऑडिटर की परीक्षा में लाया 58वां रैंक, वर्तमान में रेलवे में हैं कार्यरत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार लोक सेवा आयोग ने अंकेक्षक प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परीक्षाफल घोषित कर दिया। इस परीक्षा में भी समस्तीपुर जिला ने अपनी प्रतिभा का डंका बजाया। इसमें समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड के करियन गांव निवासी अभिषेक झा ने पहले ही प्रयास में बाजी मार ली। सामान्य कोटि से अभिषेक ने राज्य में 58वां रैंक प्राप्त किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही इनके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गयी।

वर्तमान में अभिषेक गोरखपुर रेलवे में कार्यरत हैं। वह अपने पहले प्रयास में ही ऑडिटर की परीक्षा पास कर अपने गांव व जिले का नाम रौशन किया। करियन निवासी अभिषेक झा के पिता अवधेश झा किसान हैं, जबकि माता उषा देवी हाउस वाईफ हैं। जबकि इनके बड़े भाई अविनाश कुमार झा बिहार पुलिस के विजिलेंस में बतौर दारोगा के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के ही मध्यविद्यालय करियन से पूरा किया। जबकि हाईस्कूल बैजनाथपुर से मैट्रिक की परीक्षा 2011 में पास की।

इसके बाद बेगूसराय के एमआरडी कॉलेज से इंटर एवं संत कबीर कॉलेज समस्तीपुर से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण की। अपनी सफलता पर अभिषेक ने कहा कि गुरुजनों के मार्गदर्शन एवं परिवार का सहयोग मिलने के कारण वो आज पहले प्रयास में बीपीएससी के अंकेक्षण प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि उनका आईएएस बनने की तमन्ना है। उनका यह प्रयास अभी जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

अब शिक्षक सिखाएंगे छात्रों को सही खर्च, बचत और डिजिटल सुरक्षा के गुर

समस्तीपुर : डिजिटल युग में छात्रों को वित्तीय रूप से जागरूक बनाने की दिशा में…

2 घंटे ago

इधर भाजपा कर रही नए CM की तैयारी, उधर लोजपा से भी उठी चिराग पासवान की मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी…

2 घंटे ago

14 मार्च को बिहार के राज्यपाल पद की शपथ लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन; राज्य के 30वें गवर्नर बनेंगे

लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन 14 मार्च को बिहार लोक भवन में राज्यपाल के रूप…

4 घंटे ago

‘क्या बिहार में नीतीश कुमार के जाते ही फिर मिलेगी शराब, मंत्री ने शराबबंदी पर कह दी बड़ी बात

बिहार की राजनीति एक बड़े बदलाव के दौर से गुजरने वाली है। नीतीश कुमार सीएम…

5 घंटे ago

अमित शाह ने सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया, बिहार में नए मुख्यमंत्री पर हलचल के बीच मीटिंग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को दिल्ली बुलाया…

9 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के दुधपुरा में चोरी, पिता के श्राद्ध में गया था परिवार, होली की रात चोरों ने उड़ाए 17.5 लाख के आभूषण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बंद घरों से लगातार हो रही चोरी की घटनाओं…

15 घंटे ago