समस्तीपुर :- समस्तीपुर में गुरुवार की देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। घायल युवक की पहचान उत्पाद विभाग के जब्त वाहनों की खरीद बिक्री करने वाले ठेकेदार संजय कुमार के रूप में की गई है। बदमाशों द्वारा गोली मारने के बाद उससे 2.60 लाख रुपए लूट लिया गया। घटना रात करीब 12 बजे की बताई गई है। संजय के बांया पैर में नीचे गोली लगी है। उन्हें ग्रामीणों के सहयोग सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार जारी है। मामला जिले के कल्याणपुर थाने के रमौली गांव का है।
घटना के संबंध में पीड़ित ने बताया कि बीती रात वह अपने ससुराल मुजफ्फरपुर जिले के गोसरंमा पीयर से लोगों को देने के लिए राशि 2.60 लाख रुपए लेकर चला था। रात करीब दस बजे वह पूसा पहुंचा जहां बारिश हो रही थी। जिस कारण वह पूसा में कुछ देर के लिए रुक गए। बारिश कम होने पर करीब 11 बजे वह घर रमौली के लिए निकले।
उन्होंने बताया कि पूसा से ही दो बाइक पर चार की संख्या में बदमाशों द्वारा उनका पीछा किया जाने लगा। लेकिन उन्हें लगा की कोई राहगीर है बस साथ चल रहा था। जब वह रमौली चौक के पास पहुंचे तो दोनों बाइक सवार चारों बदमाशो ने उन्हें घेर लिया व बैग छीनने लगे। जब उन्होंने बैग देने से मना कर दिया और हल्ला मचाने लगा तो एक बदमाश ने उसके पैर में गोली मार दी। साथ कई राउंड हवा में फायर किया। जिसके बाद डर से उन्होंने बैग उन्हें सौंप दिया। बैग में 2.60 लाख रुपए था। बदमाश बैग लेने के बाद सभी बदमाश पूसा की ओर फरार हो गए।
इस दौरान गोली की आवाज पर जुटे ग्रामीणों ने उन्हें पास के एक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, जख्मी का बयान अभी नहीं हो पाया था। कल्याणपुर पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच उपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…
समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…
समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…
समस्तीपुर : वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव की 12वीं की छात्रा सुमन कुमारी की…