Samastipur

अनुमंडलीय खादी ग्राम उद्योग पूसा के मंत्री से रंगदारी की मांग, रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- अनुमंडलीय खादी ग्राम उद्योग पूसा के मंत्री धीरेंद्र कार्की को जान से मार देने की धमकी मिली है। गुरुवार को वह विभागीय कार्य से समस्तीपुर आ रहे थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और उनसे रंगदारी की मांग की। रंगदारी नहीं देने की स्थिति में उनके साथ लूटपाट को भी अंजाम दिया गया, साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। घटना को लेकर धीरेंद्र कार्की ने वैनी ओपी में आवेदन दिया है।

घटना के संबंध में धीरेंद्र कार्की ने बताया कि पिछले दिनों जिला प्रशासन के सहयोग से खादी ग्राम उद्योग की वर्षों से अतिक्रमित जमीन को खाली कराया गया था। जिसके बाद से ही कुछ लोग उनके जान के दुश्मन बन बैठे है और उन्हे तरह -तरह से धमकी देते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को जब वह समस्तीपुर आ रहे थे तो जमुआरी पुल के पास पूर्व से घात लगाए चार से पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया व रंगदारी की मांग करने लगे। सभी सात लाख रुपए रंगदारी महीने देने की बात कर रहे थे। जब उन्होंने रंगदारी देने से मना कर दिया तो उक्त लोगो ने उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बाद में देर शाम उन्होंने थाने में आवेदन दिया है।

Avinash Roy

Recent Posts

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

5 घंटे ago

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

15 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

21 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

21 घंटे ago