Samastipur

समस्तीपुर कचहरी परिसर में बाइक चोरी करते युवक को लोगों ने पकड़ा, पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाना क्षेत्र कचहरी परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर फोटो स्टेट करा रहे एक शख्स की बाइक चोरी कर रहे एक बाइक चोर को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। दरअसल दलसिंहसराय के नगरगामा निवासी राजेश कुमार मंगलवार की दोपहर कचहरी परिसर में अपनी बाइक खड़ी कर एक फोटो स्टेट की दुकान पर फोटो स्टेट कर रहे थे।

इस दौरान मौका पाकर एक चोर उनके बाइक की चोरी करने का प्रयास कर रहा था, तभी राजेश कुमार की नजर चोर पर पड़ी जो उनका बाइक चोरी कर रहा था। इसके बाद उन्होंने शोर मचाया तो लोगों ने चोर को पकड़ लिया और जमकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद कोर्ट परिसर में तैनात गार्ड के हस्तक्षेप के बाद उक्त बाइक चोर को लोगों से बचाते हुए नगर थाना की पुलिस को सौंप दिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में सिर कटी ला’श मिलने से सनसनी, पुलिस गायब सिर की तलाश में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत छतौना पंचायत के भुसारी गांव में एक युवक की…

30 मिनट ago

समस्तीपुर में 15 मार्च को आयोजित होने वाले सिविल कोर्ट अटेंडेंट के परीक्षा की तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

समस्तीपुर : आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली सिविल कोर्ट 'अटेंडेंट' (चपरासी) भर्ती परीक्षा…

3 घंटे ago

शहर के भोला टॉकीज गुमटी पर ROB निर्माण पर विवाद, हाईकोर्ट जाने की तैयारी

समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड के वार्ड न. 33 के व्यवसायी मुकेश कुमार शर्मा…

4 घंटे ago

गैस किल्लत की अफवाहों के बीच समस्तीपुर में साइबर ठग हुए एक्टिव, फर्जी लिंक से LPG बुकिंग व डिलीवरी के नाम पर ठगी की कोशिश

समस्तीपुर : गैस की कथित किल्लत की अफवाहों के बीच साइबर ठगों ने नया एलपीजी…

4 घंटे ago

LPG सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव, अब गांवों में 45 दिनों के बाद ही मिलेगी दूसरी सिलिंडर

ईरान संकट के बीच देश में एलपीजी को लेकर मारामारी की खबरों के बीच सरकार…

6 घंटे ago

कार से 375ml शराब मिलने पर 3.80 लाख का जुर्माना लगाने पर हाईकोर्ट ने जताई हैरानी, घटाकर किया 10 हजार

बिहार की पटना हाईकोर्ट ने एक महत्त्वपूर्ण निर्णय में कहा है कि वाहन से बहुत…

7 घंटे ago