Samastipur

समस्तीपुर की सोनाली ने BPSC की परीक्षा में पाई सफलता, अंकेक्षक पद पर हुई चयनित

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड अंतर्गत मऊ धनेशपुर दक्षिण पंचायत निवासी शैलेंद्र कुमार मधुकर व रीना देवी की प्रथम पुत्री सोनाली कुमारी ने बीपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अंकेक्षक पद पर चयनित हुई है। सोनाली की इस सफलता पर जहां परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं ग्रामीणों में भी हर्ष व्याप्त है। सोनाली के पिता शैलेंद्र कुमार मधुकर पेशे से किसान है, वहीं माता रीना देवी बोकारो डीसी ऑफिस में गोपनीय प्रशाखा में कार्यरत है।

तीन बहन व एक भाई में सबसे बड़ी सोनाली ने अपने दूसरे प्रयास में सामान्य वर्ग में 82वाँ रैंक प्राप्त किया है। गांव में ही प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने वाली सोनाली फिलवक्त कुछ दिनों से बोकारो में ही अपने पूरे परिवार के साथ रह कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। सोनाली की सफलता पर गांव के लोगो ने खुशी जाहिर करते हुए सोनाली को बधाई देते हुए बताया कि इससे इलाके का नाम रौशन किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

20 घंटे ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

23 घंटे ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

23 घंटे ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago

बड़ी खबर : समस्तीपुर में ATM तोड़कर 18 लाख रुपये उड़ाए, CCTV का DVR भी ले गए बदमाश, SP ने क्या कुछ कहा !

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…

2 दिन ago