Samastipur

दारोगा के आश्रितों की मदद के लिये आगे आए आईजी; समस्तीपुर के अलावा दरभंगा व मधुबनी के पुलिस भी दो दिनों का देंगे वेतन

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- छापेमारी के दौरान पशु चोरों की गोली से मौत के शिकार हुए मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नंद किशोर यादव के आश्रितों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के लिए दरभंगा आईजी ने हाथ बढ़ाया है। इस संबंध में उन्होंने पत्र जारी किया है। इसमें आईजी कार्यालय में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को दो दिनों के वेतन के समतुल्य राशि की कटौती कर समस्तीपुर जिले के जांबाज एवं कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी नन्द किशोर यादव की पत्नी अमृता यादव के अररिया स्थित एसबीआई के बैंक खाता में भेजने का आदेश दिया है।

आदेश की प्रति दरभंगा के सीनियर एसपी के अलावे मधुबनी एवं समस्तीपुर के एसपी को भी भेजी गयी है। इसमें आईजी ने संबंधित जिले में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भी दो दिनों के वेतन के समतुल्य राशि शहीद दारोगा की पत्नी के बैंक खाता में भेजने का भी आदेश दिया है। आईजी के इस पहल का लोगों ने स्वागत किया है। कहा है कि यह मदद स्व. नन्द किशोर यादव के आश्रितों को आर्थिक संबल प्रदान करेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

सतर्क रहें! बिहार के सभी जिलों में आज से आंधी-बारिश, ठनका का येलो अलर्ट भी जारी; आगे कैसा रहेगा मौसम

पूरे बिहार में सोमवार को आंधी की चेतावनी है। जबकि, दक्षिण बिहार और उत्तर-पूर्वी भाग…

48 मिनट ago

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

9 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

10 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

12 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

15 घंटे ago