समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय शहर के आईबी रोड ढेपुरा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास क्वार्टर में बैठे लटखेना दुकानदार पर बाइक सवार ने कई राउंड फायरिंग किया है। इतना ही नहीं, गोली चलता देख भाग रहे दुकानदार को बदमाशों ने कुछ दूरी तक खेत में खदेड़ कर भी गोली चलाया। हालांकि दुकानदार बाल-बाल बच गया। दुकानदार की पहचान ढेपुरा वार्ड संख्या-28 निवासी अमित चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है।
इधर घटना की सूचना पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने मौके से एक खोखा, एक गमछा और एक जोड़ा सफेद चप्पल बरामद किया है। पुलिस पीड़ित दुकानदार मनीष कुमार को थाने लाकर पूछताछ करने में जुटी है। दुकानदार के स्वजनों ने बताया की रुपए बकाया को लेकर मनीष पर फायरिंग की गई है। घटना को लेकर अपर थानाध्यक्ष शंभूनाथ सिंह ने बताया की घटना स्थल से एक खोखा बरामद हुई है। सीसीटीटीवी को देखा जा रहा है। जल्द फायरिंग करने वाले सभी बदमाशों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…