Samastipur

थाना पर गये मृतक के स्वजन और प्रतिनिधि के साथ पुलिस ने किया दुर्व्यवहार तो थाना परिसर में ही धरने पर बैठे लोग

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : मोख्तियारपुर सलखनी गांव में युवक की हुई गोली मारकर हत्या मामले में कांड के अनुसंधानकर्ता से जानकारी लेने दलसिंहसराय थाना पर गये मृतक के स्वजन और प्रतिनिधि के साथ थाना परिसर में अनुसंधानकर्ता ने अभद्र्व व्यवहार किया। इसको लेकर थाना पर आए मृतक के स्वजन के साथ सभी धरने पर बैठ गए। इस संबध में भारत के कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के दलसिंहसराय विद्यापति नगर के अंचल सचिव विधानचंद्र राय ने डीएसपी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग किया है।

डीएसपी को दिए आवेदन में विधाचंद्र राय ने बताया की 30 अगस्त बुधवार को करीब 11:30 बजे वह दलसिंहसराय थाना पर थाना कांड संख्या 345/23 के अनुसंधान कर्ता श्रीकांत निराला से केस के संबंध में मिलने आये थे। उनके साथ केशव कुमार, संतोष कुमार, नारायण महतो समेत और भी मृतक के परिवार की महिला सदस्य भी थी। जैसे ही उन्होंने श्रीकांत निराला को कहा की सर हमलोग आपसे मृतक राजकुमार के केस के बारे में बात करने आये है, उसी पर पूरे आवेश में आ गए गली गलौज करने लगे।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा की थाना से बाहर हो जाओ नहीं तो तुम्हारा नेतागिरी छुरा छुरा देंगे। इसके बाद थाना परिसर से धक्का देकर थाना से बाहर करने लगे। इस संबध में विधानचंद्र राय ने डीएसपी से आग्रह किया है की इस तरह के पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई करते हुए थाना से हटाए।

Avinash Roy

Recent Posts

विद्यापतिनगर में हुए निलेश हत्याकांड को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, मऊ बाजार को कराया बंद, SP ने घटनास्थल का लिया जायजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत स्थित वार्ड संख्या - 5…

4 घंटे ago

सीपेट हाजीपुर में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू ; दसवीं और स्नातक पास के लिए प्लास्टिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने का सुनहरा मौका

केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), हाजीपुर में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया…

5 घंटे ago

बिहार में नए गैस कनेक्शन और ट्रांसफर पर लगी रोक, 12 सिलेंडर के बाद बुकिंग भी बंद

बिहार में रसोई गैस (LPG) को लेकर हाहाकार मचा हुआ है. तेल कंपनियों ने बढ़ती…

7 घंटे ago

राज्यसभा चुनाव से पहले RJD अलर्ट; पटना के होटल में रखे गए विधायक, न‍िगरानी भी बढ़ी

राज्यसभा चुनाव से एक दिन पहले राजनीति‍क गहमागहमी तेज है। टूट की संभावना रोकने को…

10 घंटे ago

AI से निशांत और मैथिली ठाकुर की आपत्तिजनक फोटो बनाकर वायरल करने वाला गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर लाइक और फॉलोवर बढ़ाने की चाह में की गई एक लापरवाही एक…

12 घंटे ago