Samastipur

समस्तीपुर में CSP संचालक के कर्मी से 3 लाख रुपये की लूट, पुलिस कर रही है जांच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के घटहो ओपी अंतर्गत कांचा चौक से उत्तर भारत गैस एजेंसी के निकट एसबीआई सीएसपी संचालक के कर्मी से हथियारबंद अपराधियों ने तीन लाख रुपए लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बाद सभी अपराधी वहां से फरार हो गए। बताया गया है कि सीएसपी संचालक का कर्मी रुपयों से भरा बैग लेकर सीएसपी जा रहा था।

इसी दौरान पहले से घात लगाए एक ही बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर कर्मी से रुपयों से भरा बैग लूट लिया फिर वहां से फरार हो गए। इसकी सूचना कर्मी ने स्थानीय थाना को दी। सूचना पर दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडे भी पहुंच मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं। डीएसपी ने बताया कि अपराधियों के भागने की दिशा में छापेमारी की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

2 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

7 घंटे ago