Samastipur

किशोरी के साथ दरिंदगी और उसकी नृशंस हत्या के विरोध में दलसिंहसराय में CPM और SFI ने निकाला प्रतिरोध मार्च

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के चमथा छोटखुट की किशोरी के साथ दरिंदगी एवं उसकी हत्या के विरोध में सीपीएम एवं एसएफआई कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दलसिंहसराय में प्रतिरोध मार्च निकाला। आईबी रोड से जमस की राज्याध्यक्ष नीलम देवी व सीपीएम अंचल मंत्री विधानचंद्र के नेतृत्व में निकला प्रतिरोध मार्च सरदरगंज स्थित एनएच चौराहा पहुंचने पर सभा मे तब्दील हो गया।

सभा की अध्यक्षता रामसेवक राय ने की। सभा में वक्ताओं ने किशोरी के हत्यारे को फांसी की सजा दिलाने, लापरवाह बछवाड़ा थानाध्यक्ष को बर्खास्त करने, परिजनों को 20 लाख रुपया मुआवजा देने तथा सुरक्षा देने की मांग की।

एसएफआई राज्य कमिटी सदस्य कुंदन कुमार ने कहा कि मीठी के परिजनों को 20 लाख मुआवजा एबं उनके परिजनों के सुरक्षा की गारेंटी करें। सीपीएम अंचल सचिव विधानचंद्र ने कहा कि इस प्रतिरोध के माध्यम से बछवाड़ा थानाध्यक्ष को बर्खास्त का मांग की जा रही है, नहीं तो छात्र-नौजवान सड़क पर उतरने को बाध्य होगें।

सभा को अशोक मश्रि, रामनरेश दास, नीलकमल, अंकित कुमार, नवनीत कुमार, सूरज पाठक, मनीष कुमार, अरुण ठाकुर, रुवी देवी, महेन्द्र सिंह, राम नारायण सिंह, अखलेश राय आदि ने संबोधित किया। सभा में अरविंद राय, ललिता देवी, राम अक़वाल दास, धन्नू राय, कपलु दास , राजेन्द्र राम आदि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के 134 विद्यालयों की 7844 डिसमिल जमीन पर भू-माफियाओं का कब्जा, कहीं चल रहा प्रिंटिंग प्रेस तो कहीं हो रही खेती

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड ने इंटर व मैट्रिक परीक्षा 2027 के लिए बढ़ाई फॉर्म भरने की तिथि, 31 अक्टूबर तक का मौका

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) ने इंटरमीडिएट और मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में…

3 घंटे ago

कंटेनर में छिपाकर रखी गई शराब लोड चारों Scorpio हो सकती है चोरी की, लगा है फर्जी नंबर प्लेट

समस्तीपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर शंकर चौक के पास उत्पाद विभाग की टीम…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में मिलावटी मसाला बनाने वाले उद्योग पर छापेमारी, दो गोदाम और एक मिल सील

समस्तीपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव में गुरुवार की दोपहर मिलावटी मसाला तैयार…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

13 घंटे ago