Samastipur

अंजली के बरामद नहीं होने पर CPM द्वारा जारी अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन वरिय पदाधिकारियों के अश्वाशन के बाद समाप्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मोख्तियारपुर सलखनी से लापता अंजली (13) का दो माह बाद भी सुराग नहीं मिलने पर सीपीएम लोकल कमेटी द्वारा गुरुवार से शुरू हुए अनिश्चितकालीन धरना का समापन रविवार को वरिय पदाधिकारियों के अश्वाशन के बाद समाप्त हो गया। रविवार को विभूतिपुर के विधायक अजय कुमार एवं मार्क्सवादी कम्युनिस्ट के जिला सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार गुप्ता के साथ दलसिंहसराय डीएसपी दिनेश पांडेय व एसडीओ प्रियंका कुमारी के साथ वार्ता के बाद मामले को एक सप्ताह के अंदर खुलासे के अश्वाशन पर धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।

बता दें कि 27 मई को अंजली का अपहरण किया गया था तथा दूसरे दिन पुलिस को इस आशय का आवेदन उसकी मां उषा देवी ने दिया था। धरना स्थल पर सीपीएम के जिला जिला मंत्री रामाश्रय महतो, सीपीएम के अंचल सचिव विधानचंद्र, नीलम देवी, रामसेवक राय, महेंद्र सिंह , उमेश सहनी हरेराम सिंह, अंजलि के माता उषा देवी जनक लाल महतो, शंकर झा, भूषण प्रसाद, सीताराम महतो, अखिलेश राय, ललिला देवी, सुनीता देवी, संजू देवी, सुनीता देवी, रीता देवी, रुवी देवी, सीताराम सिंह, शम्भू पासवान, सोनेलाल महतो, अर्जुन राय, रंजीत राय, अरविंद राय, सुधीर साव, अरविंद राय समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में बसेंगे नए शहर! घर से लेकर सड़क और कनेक्टिविटी तक, एक्सपर्ट बनाएंगे पूरा प्लान

बिहार में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को लेकर काम में तेजी ला दी गई है.…

44 मिनट ago

बढ़ता तापमान और अनियंत्रित बारिश बढ़ा रही किसानों की चिंता, पारंपरिक खेती की जगह वैज्ञानिक तरीका अपनाएं

समस्तीपुर : जलवायु परिवर्तन अब भविष्य की आशंका नहीं, बल्कि खेत-खलिहानों की वर्तमान चुनौती बन…

8 घंटे ago

जख्मी मां के बयान पर प्राथमिकी, पिता की ह’त्या का आरोपी पुत्र भेजा गया जेल

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड-39 में पिता की हत्या और मां को…

9 घंटे ago

मजिस्ट्रेट की निगरानी में खुली विद्यापतिधाम मंदिर की दान पेटी, मिले 2.47 लाख रुपये

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : सुप्रसिद्ध विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर (बालेश्वर स्थान) में श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित दान राशि…

9 घंटे ago

जानें किस ह’त्याकांड मामले में LJP(R) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर हुए गिरफ्तार, कमरे का ताला तोड़कर पुलिस ने पकड़ा

समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…

17 घंटे ago