Samastipur

समस्तीपुर कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान दो कैदी को अपराधियों ने मारी गोली, घंटो मची रही अफरा-तफरी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े  

समस्तीपुर : समस्तीपुर में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए न्यायालय परिसर में अंधाधुंध फायरिंग किया। इस दौरान चार की संख्या में बदमाशों ने पेशी के लिए आए दो कैदी को गोली मारकर जख्मी कर दिया और दौड़ते हुए वहां से फरार हो गए। सरेआम दिनदहाड़े हुए गोलीबारी की घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

आनन-फानन में दोनों जख्मी कैदी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दोनों का इलाज जारी है। दोनों जख्मी कैदी की पहचान चकमेहसी थाना क्षेत्र के चकहैदर निवाशी प्रभात चौधरी व मुफ्फसिल थाना के दुधपुरा निवासी प्रभात तिवारी के रुप में हुई है।

बताया जाता है कि शराब मामले में बंदी प्रभात चौधरी और उसका साथी का आज शनिवार को कोर्ट में पेशी होना था। कोर्ट हाजत से कोर्ट रूम ले जाने के दौरान चार की संख्या में पहुंचे अपराधियो ने दोनों के उपर अंधाधुंध फायरिंग कर जख्मी कर दिया। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना से जहां लोग दहशत में है वहीं पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

बहरहाल पुलिस की एक टीम कोर्ट कैंपस में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पुलिस अपराधी की पहचान करने में लगी हुई है। पुलिस कप्तान विनय तिवारी ने बताया कि शराब और हथियार मामले में प्रभात चौधरी और उसका सहयोगी जेल में था। दोनों को पेशी के लिए आज कोर्ट लाया गया था, इसी दौरान दोनों के उपर फायरिंग की गई है। संभवत शराब के अवैध कारोबार को लेकर उसके गिरोह के ही सदस्यों ने विवाद होने पर इसके उपर हमला किया है।

एसपी ने क्या कहा देखें वीडियो…

घटना के बाद मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो…

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago