समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

शहीद नंदकिशोर यादव के श्रद्धांजलि में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चकमेहसी में कैंडल मार्च निकाला

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/चकमेहसी :- भाजपा चकमेहसी मंडल के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चकमेहसी के पुर्व थाना अध्यक्ष नंदकिशोर यादव जो वर्तमान में मोहनपुर ओपी प्रभारी थे उनकी शहादत को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति को लेकर चकमेहसी बाजार से सोरमार हाट होते हुए चकमेहसी थाना तक कैंडल मार्च निकाला। चकमेहसी थाना पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र के सामने कैंडल जला कर दो मिनट का मौन रखा और आत्मा को शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।

इस दौरान नित्यानंद त्रिवेदी, अवधेश ठाकुर, अनीश त्रिवेदी, राजेश राय, विनय ठाकुर, अश्विनी ठाकुर, संजीत पांडे, राजीव ठाकुर, उमाशंकर ठाकुर, सुरेश दास, विनय कुमार, रुपेश तिवारी, सोनू त्रिवेदी, आशू कुमार, रंजीत महतो, वसंत कुमार, रूपक झा सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता कैंडल मार्च में शामिल हुए।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150