Samastipur

समस्तीपुर : सड़क निर्माण में लगे मजदूरों के कैंप पर बदमाशों ने फेंका बम, पुलिस ने शुरू की जांच

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवा सदन से कोठिया चौक होते हुए बंगरा घाट तक सड़क निर्माण में लगी कार्य एजेंसी सोना यूनिकॉर्न प्राइवेट लिमिटेड के मजदूरों के कैंप पर रविवार को बदमाशों ने बम फेंक कर दहशत फैलाया एवं रंगदारी की मांग की। इस मामले में सड़क निर्माण में लगी कार्य एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर नवीन कुमार ने थाना में आवेदन दिया है।

इस घटना की जानकारी के बाद बंगरा पुलिस मौके पर पहुंचकर बम का अवशेष बरामद गया है। जिस मकान में मजदूर का कैंप है उसकी खिड़की पर बम के निशान मिले हैं।  कार्य एजेंसी के मैनेजिंग डायरेक्टर द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि रात करीब 2:30 बजे 15 से 20 की संख्या में बदमाश आए थे। पहले उन्होंने मजदूरों के कैंप को खुलवाने का प्रयास किया। जब लोगों ने कैंप नहीं खोला तो रंगदारी की बात करते हुए जिस मकान में मजदूर रहते उनकी खिड़की पर बम फेंका। डरे सहमे मजदूरों ने घटना की जानकारी हालांकि सुबह होने पर दी।

बेगूसराय में कार्य एजेंसी के 2 मजदूर की हो चुकी है हत्या

दिए गए आवेदन में मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा है कि इससे पूर्व बेगूसराय में कार्य एजेंसी के दो मजदूरों की हत्या रंगदारी के लिए कर दी गई थी। जिससे इस क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर काफी डरे सहमे हुए हैं। बताया गया कार्य एजेंसी द्वारा सेवासदन से कोठिया चौक होते हुए बंगरा घाट तक सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग के अधीन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।

बाइट :

बंगरा थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा की कार्य एजेंसी द्वारा घटना को लेकर आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

13 मिनट ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

8 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर बाजार समिति स्थित गोदाम का SDO ने किया निरीक्षण, भंडारण व्यवस्था सुधारने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार ने बुधवार को बाजार समिति स्थित गोदाम का औचक…

9 घंटे ago

सिपाही और हवलदार के सेवानिवृत्त होने पर समस्तीपुर एसपी ने किया सम्मानित

समस्तीपुर : जिला पुलिस बल के दो पुलिसकर्मी बुधवार को अपने सेवा काल पूर्ण होने…

10 घंटे ago

बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान

घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत अब जानलेवा साबित होने लगी है। बिहार के बेगूसराय जिले…

12 घंटे ago