Samastipur

बिहार सरकार का बड़ा फैसला; शहीद होने वाले पुलिसकर्मियों के परिजनों को 2 लाख की जगह अब मिलेंगे 25 लाख रुपये, नंदकिशोर यादव से होगी शुरुआत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

बिहार के पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान अगर शहीद हो जाते हैं तो अब उनके घर वालों को तत्काल 25 लाख रुपये की आर्थिक अनुदान राशि दी जाएगी. इसके पहले दो लाख रुपये की राशि दी जाती थी. नीतीश सरकार ने पुलिसकर्मियों के लिए बड़ा निर्णय लिया है. इसके दायरे में बिहार पुलिस के सिपाही से लेकर भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) स्तर के अधिकारी तक सभी आएंगे. बिहार के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजविंदर सिंह भट्टी (RS Bhatti) अध्यक्षता में संपन्न बिहार पुलिस केंद्रीय प्रशासी समिति की बैठक में गुरुवार (24 अगस्त) को यह निर्णय लिया गया है.

तत्काल प्रभाव से इसे कर दिया गया लागू

बताया गया कि शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को यह राशि चेक/बैंक खाता के माध्यम से दी जाएगी. इस बात की जानकारी सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) विशाल शर्मा ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी.

आत्महत्या के मामले लागू नहीं होगा नियम

विशाल शर्मा ने बताया छापेमारी के दौरान होने वाली मौत पर भी अनुदान की यह राशि दी जाएगी. वहीं, उग्रवादी मुठभेड़, आपराधिक मुठभेड़, बारूदी सुरंग, नक्सली हमला, दंगा, दुर्घटना के दौरान मौत या इन घटनाओं में घायल होने के बाद इलाज के दौरान होने वाली मौत के मामलों में भी यह राशि दी जाएगी. उन्होंने बताया कि आत्महत्या की स्थिति में अनुदान देय नहीं होगा.

शहीद नंदकिशोर यादव से हुई इसकी शुरुआत

इसके बारे में आगे जानकारी देते हुए सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण) विशाल शर्मा ने कहा कि इसकी शुरुआत समस्तीपुर के मोहनपुर ओपी थाना अध्यक्ष शहीद नंदकिशोर यादव के परिजनों को 25 लाख रुपये देकर की जाएगी. इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है.

बता दें कि पशु तस्करों ने 14 अगस्त की रात गोली मारी थी. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी. पशु चोरों की सूचना मिलने के बाद वो छापेमारी करने के लिए गए थे. चोरों का गिरोह समस्तीपुर के उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव में 14 अगस्त की रात पहुंचा था. इस मामले में कई बदमाशों की गिरफ्तारी हो चुकी है.

Avinash Roy

Recent Posts

होली के बाद बिहार से 58 स्पेशल ट्रेन चलेंगी; बरौनी, समस्तीपुर, मधुबनी और धनबाद होकर गुजरेंगी गाड़ियां, देखें लिस्ट…

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली के बाद भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने…

1 घंटा ago

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

3 घंटे ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

13 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

17 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

23 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

24 घंटे ago