Samastipur

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद SHO नंद किशोर यादव, पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में पशु-तस्करों की गोली का शिकार हुए शहीद मोहनपुर SHO नंद किशोर यादव का पूरे राजकीय सम्मान के साथ आज (16 अगस्त) को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। उनके बड़े भाई ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हजारों लोगों का हुजूम उमड़ा रहा।

स्वतंत्रता दिवस के दिन शोक में डूबा रहा समस्तीपुर जिला :

एक तरफ जहां पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा था, वहीं समस्तीपुर में एक बेहद दर्दनाक घटना हो गया। पशु तस्करी की सूचना पर रेड करने पहुँचे मोहनपुर ओपी के थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की बदमाशों ने सर में गोली मारकर हत्या कर दिया। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के पास की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मोहनपुर ओपी थाना क्षेत्र में इन दिनों पशु चोरी की घटनाएं काफी बढ़ गई थी। जिसको लेकर मोहनपुर थानाध्यक्ष के द्वारा लगातार चोरों की गिरफ्तारी को लेकर कार्यवाही की जा रही थी।

हाल ही में उनके द्वारा नालंदा जिले से चोरी के पशु के साथ तीन तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया था। इस बीच उन्हें सोमवार को पशु तस्करों के इकट्ठा होने की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद वो अपने टीम के साथ रेड करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने एक तस्कर के साथ मवेशी लदे ट्रक और पिकअप को जप्त भी कर लिया था।

इस दौरान गिरोह के कुछ अन्य सदस्यों के द्वारा थानाध्यक्ष पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जिसके बाद सभी अपराधी मवेशी लदे ट्रक के साथ अपने सहयोगी को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर फरार हो गए। गोली से जख्मी थानाध्यक्ष को इलाज के लिए पहले दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेगूसराय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली उनके आंख और सर के बीच लगी थी। जिस कारण उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

उनकी बिगड़ती स्थिति को देख उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल रेफर किया गया था। जहां पटना जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मोहनपुर थानाध्यक्ष नंदकिशोर यादव की मौत की खबर मिलते ही पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। देर शाम उनके पार्थिक शरीर को समस्तीपुर पुलिस लाइन लाया गया जहां डीएम योगेंद्र सिंह, एसपी विनय तिवारी सहित तमाम पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी ने उन्हें श्रद्धांजलि दिया।

इस घटना के बाद से थानाध्यक्ष की पत्नी और दो छोटे बच्चों का बुरा है। मृतक के परिजन एसपी से इस मामले में अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं घटना के संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि मोहनपुर ओपी क्षेत्र में पशु चोरी की घटना लगातार हो रही थी। जिसको लेकर ओपी अध्यक्ष के द्वारा कार्यवाही की जा रही थी। इसी बीच उन्हें पशु तस्करों के सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर अपनी टीम के साथ रेड करने पहुंचे थे। उन्हें सफलता भी मिली थी। उन्होंने मवेशी लदे एक ट्रक, एक पिकअप के साथ एक अपराधी को भी धर दबोचा था।

इसी बीच उन अपराधियों में से एक ने उन पर फायरिंग कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इस घटना को लेकर समस्तीपुर पुलिस एसोसिएशन ने पीड़ित परिवार को अपने 2 दिनों की सैलरी देने की घोषणा की है। वहीं एसपी ने उन्हें मिलने वाली तमाम सुविधाओं का आश्वासन देते हुए अपराधियों की गिरफ्तारी के साथ उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की बात कही है।

वीडियो… 

Avinash Roy

Recent Posts

शहर के मगरदही घाट पर लेनदेन के विवाद में दो फल दुकानदार आपस में भिड़े, चार जख्मी; दोनों पक्षों के आवेदन पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट पर शुक्रवार को दो फल विक्रेताओं के…

25 मिनट ago

स्कूल कैंपस में 15 वर्षीय छात्र को चपरासी ने मारपीट कर किया ज’ख्मी, छात्र के साथ गंदा काम करने की कोशिश कर रहा था चपरासी

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग 15 वर्षीय किशोर के साथ…

35 मिनट ago

6 किमी का सफर तय करने में लग रहा एक घंटा, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम में ट्रेन रोकने से यात्री परेशान

समस्तीपुर : मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर आने वाले दैनिक यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम…

1 घंटा ago

SDO से वार्ता के बाद ट्रक मालिकों ने समाप्त की हड़ताल, समस्याओं के समाधान का मिला आश्वासन

समस्तीपुर : राज्य खाद्य निगम बीएसएफसी से जुड़े सरकारी खाद्यान्न के उठाव को लेकर 27…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के तहत बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति

समस्तीपुर : "नशा मुक्त युवा – विकसित भारत" जनजागरूकता अभियान के तहत किड्स एंड मॉम्स…

10 घंटे ago

शटडाउन का वो ‘झूठा दावा’ जिसने बुझा दिया लाइनमैन राहुल का चिराग, चीनी मिल चौक स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र का ऑपरेटर फरार

समस्तीपुर : शहर के चीनी मिल चौक स्थित 33/11 केवी विद्युत शक्ति उपकेंद्र (PSS) में…

13 घंटे ago