Samastipur

लैंड फॉर जॉब केस: तेजस्वी की सीबीआई चार्जशीट पर कोर्ट में सुनवाई टली, जानिए अगली तारीख… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

रेलवे से जुड़े लैंड फॉर जॉब मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई टल गई है। सीबीआई की सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर मंगलवार को अदालत में सुनवाई होनी थी। सीबीआई ने अदालत से एक महीने का समय मांगा है। ऐसे में कोर्ट ने 12 सितंबर को सुनवाई की अगली तारीख तय की है। बता दें कि सीबीआई ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह तय होना है कि यह चार्जशीट स्वीकार्य योग्य है या नहीं। अगर अगली सुनवाई में चार्जशीट मंजूर हो जाती है, तो तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ना तय है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीते 3 जुलाई को लैंड फॉर जॉब केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दायर की थी। जांच एजेंसी ने इस केस में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को भी आरोपी बनाया है। पूर्व में दायर चार्जशीट में उनका नाम नहीं था। हालांकि, चार्जशीट को अभी तक कोर्ट में मंजूर नहीं किया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब 12 सितंबर को होगी। माना जा रहा है कि अगर सीबीआई की चार्जशीट कोर्ट में एक्सेप्ट हो जाती है, तो तेजस्वी यादव को इस केस में जमानत लेनी पड़ेगी।

बता दें कि यह मामला 2004 से 2009 के बीच का है, जब यूपीए कार्यकाल में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रेलमंत्री थे। आरोप है कि उनके रेलमंत्री रहते हुए रेलवे में फर्जी तरीके से कुछ लोगों को नौकरी दी गई थी, इसकी एवज में लालू परिवार के सदस्यों के नाम पर बहुत कम दाम में बेशकीमती जमीनें लिखवाई गईं। सीबीआई और ईडी दोनों इस केस में अलग-अलग तरह से जांच कर रही है। जांच एजेंसियां लालू परिवार और उनके करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी भी कर चुकी है।

तेजस्वी यादव का इस केस में नाम पहले नहीं था। जब जांच का दायरा बढ़ा तो जांच एजेंसी को दिल्ली की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित एक बंगले के बारे में पता चला। इस बंगले को औने-पौने दाम पर खरीदा गया था, जो कि एक निजी कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। तेजस्वी यादव इस कंपनी के डायरेक्टर रह चुके हैं। ईडी ने भी तेजस्वी यादव के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कर रखा है। अब सीबीआई उनपर शिकंजा कस रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

50 मिनट ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

1 घंटा ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

2 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

2 घंटे ago

गोली मारकर युवक को जख्मी करने के मामले में दोषी को उम्रकैद व 50 हजार रुपये का अर्थदंड

समस्तीपुर : एडीजे अष्टम आशुतोष कुमार राय की अदालत ने हत्या के प्रयास के एक…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा को अगवा कर 5 युवकों ने किया गैंगरे’प, तीन दिनों तक पंचायती चलने के कारण देरी से मामला हुआ उजागर

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आ रही…

3 घंटे ago