बथुआ उच्च विद्यालय में भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने शिक्षक बन छात्रों को पढ़ाया नैतिकता का पाठ
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
समस्तीपुर/सरायरंजन :- भाजपा नेता व पूर्व जिला परिषद सदस्य रंजीत निर्गुणी ने शनिवार को बथुआ उच्च विद्यालय में छात्रों को नैतिकता का पाठ पढ़ाया व उनके साथ संवाद भी किया। इस दौरान निर्गुणी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश से आनेवाले बच्चों में पढ़ने की ललक होती है। इनके जिज्ञासा का विस्तार करना ही शिक्षक का ध्येय होना चहिए।
भाजपा नेता रंजीत निर्गुणी ने बथुआ हाई स्कूल में छात्रों को पढ़ाया। इसके बाद छात्रों के साथ संवाद भी किया। इस दौरान कुछ बच्चों ने अपने द्वारा बनाए गए तकनीकी उपकरण दिखाया तो वहीं कुछ बच्चों ने हारमोनियम पर संगीत के सुर बिखेर कर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया।#Samastipur #Sarairanjan… pic.twitter.com/Y5ZiCmXDBe
— Samastipur Town (@samastipurtown) August 27, 2023
वहीं विद्यालय में कुछ बच्चों ने उनको अपने द्वारा बनाए गए तकनीकी उपकरण दिखाया गया तो वहीं कुछ बच्चों ने हारमोनियम पर संगीत के सुर बिखेर कर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। मौके पर भाजपा नेता ने बताया कि की अगर शिक्षक के साथ अभिभावक भी अपने बच्चों पर थोड़ा ध्यान दें तो बच्चों में पढ़ाई को लेकर सकारात्मक रवैया बनता है। मौके पर विद्यालय के प्रधान संतोष कुमार सुमन समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकि मौजूद थे।