समस्तीपुर :- भाई-बहन के अनमोल प्यारों का त्योहार रक्षाबंधन एवं मासो के मास श्रावण मास के आखिरी पहर के पूर्व संध्या पर होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में छात्राओं के द्वारा रक्षाबंधन एवं हाथों में मेंहदी रचना प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने अपने कला-कौशल का परिचय देते हुए स्वनिर्मित व स्वरचित राखी एवं मेंहदी के अद्भुत डिजाईन बनाकर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को अचंभित कर दिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य नव-नये पीढ़ी के बच्चों में रेशम के धागों का महत्व एवं उस अनमोल बंधन से बँधे हुए जीवन के रंगों का आनन्द बताना था। कार्यक्रम के तहत छात्रों को यह आह्वान किया गया कि राखी का महत्व क्या है ? इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सके कि उनके वजह से ना केवल उनकी बहनों की आँखों में कभी आँसू आए बल्कि उनके वजह से किसी की बहन/बेटियों के आँखों में कभी आँसू ना आए।
कार्यक्रम के तहत विद्यालय के प्राचार्य अमृत रंजन द्वारा निम्न बच्चों को प्रथम/द्वितीय/तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया :
मेंहदी – 1. आकृति प्रिया (10वीं)
2. मनीषा कुमारी (10वीं)
3. प्रीति सिंह (9वीं)
राखी – 1. आयुषी चैधरी (8वीं)
2. अन्नु कुमारी (8वीं)
3. आईशा अनबर (7वीं)
उक्त मौके पर विद्यालय के निदेशक-सह व्यवस्थापक महोदय ने छात्र-छा़त्राओं की सराहना करते हुए और आगे उन्नत होने की सलाह दी।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में मंगलवार की रात सिने कारोबारी अंटू ईस्सर…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और सीबीएसई बोर्ड की मैट्रिक परीक्षाओं के पहले दिन…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर बिशनपुर मल्लाह टोली के पास…
समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय समस्तीपुर द्वारा 18 फरवरी 2026 को एक दिवसीय विशेष जॉब कैम्प…