समस्तीपुर :- हसनपुर प्रखण्ड के मालदह गांव में शहीद काॅ. गुणेश्वर महतो की प्रतिमा अनावरण एवं आमसभा को संबोधित करने जा रहे भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव काॅ. दीपंकर भट्टाचार्य के काफिले को भाकपा माले के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ताजपुर के गांधी चौक पर रोक कर प्रखण्ड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया।
उत्साहित कार्यकर्ताओं ने माले महासचिव समेत जत्थे में शामिल पोलिट ब्यूरो सदस्य धीरेंद्र झा, विधायक दल के उपनेता सत्यदेव राम, विधायक डाॅ. संदीप सौरभ आदि को अंगवस्त्र- माला पहनाकर स्वागत किया गया। मौके पर माले के स्थानीय कार्यकर्ता शंकर महतो, ब्रहमदेव प्रसाद सिंह, राजदेव प्रसाद सिंह, प्रभात रंजन गुप्ता, जीतेंद्र सहनी की टीम ने महासचिव के जत्थे को समस्तीपुर की ओर होते हुए हसनपुर के लिए रवाना किया।
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द बोलने वाले आरोपी को जमानत मिल गई है.…