बिहार में कानून व्यवस्था किस तरह से खराब हो चुकी है कि अब सरकारी कार्यालयों में घुसकर कर्मियों से मारपीट की जा रही है, बल्कि उन्हें गोली मारने की धमकी भी दी जा रही है। बदमाशों के इन हरकतों का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हाथों में पिस्टल लहराते युवक को देखा जा सकता है।
पूरा मामला जहानाबाद जिले से जुड़ा है। जहां शकूराबाद थाना क्षेत्र के कंसुआ पंचायत भवन में खैरू चौक गांव का रहने वाला एक युवक अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। गज्जू नाम का युवक अपना कोई काम जबरन करवाना चाहता था, लेकिन कानूनगो इसके लिए राजी नहीं था। कानूनगो गज्जू को बार बार कह रहा था कि जो कानून और नियमों के तहत होगा, वह किया जाएगा। लेकिन यह बात गज्जू और उसके दोस्त को पसंद नहीं आई। इसी बात को लेकर पहले युवक ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। और बाद में पिस्टल निकालकर धमकी देने लगा। इस दौरान दूसरे दोस्त ने कानूनगो का मोबाइन छीनने की कोशिश की।
वहां मौजूद किसी इस घटना का पूरा वीडियो बना लिया। जो अब वायरल हो रहा है। वहीं पंचायत भवन में हुई इस घटना के सामने आने के बाद जहानाबाद एसपी ने संबंधित थानाध्यक्ष को मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…