Samastipur

ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना स्टोर्स शाखा की बैठक में लिये गये कई फैसले

 व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन कारखाना स्टोर्स शाखा के पूर्व अध्यक्ष बर्जमोहन यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व कार्यवाहक शाखा सचिव अरविंद कुमार ने कहा की जो ADHOC बॉडी शाखा का गठन 14 मार्च 2023 को किया गया था निमानुसार इस ADHOC बॉडी शाखा का समय 6 महीने में खत्म होने से पूर्व ही त्रिवार्षिक चुनाव कराकर लोकतांत्रिक तरीके से शाखा का नियमित रुप से गठन करने हेतु महामंत्री ईसीआरकेयू पूर्व मध्य रेल हाजीपुर को पत्र के माध्यम से सूचित तथा अनुरोध किया जाए।

वहीं आगामी 10 अगस्त को नई दिल्ली में पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल करने हेतु जो रैली होने को है उसके उपर भी चर्चा हुई। इस दौरान अध्यक्ष ने रैली को सफल बनाने हेतु युवाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की अपील की।

बैठक में पूर्व कार्यवाहक शाखा सचिव अरविंद कुमार, अध्यक्ष बर्जमोहन यादव, विपिन कुमार, लक्ष्मण कुमार, संतोष कुमार निराला, सुनील कुमार, सुरेश राय, बिनोद पासवान, रोहीत मंडल, हरिनंदन कुमार, जुकेश कुमार, रंजीत कुमार, गौरव कुमार, रामनरेश राय, चंद्रशेखर राय, सत्यजीत कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

माता-पिता की आखों के सामने 8 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, समस्तीपुर में स्कूल जाते वक्त ट्रक ने छीन लिया जिगर का टुकड़ा

समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…

6 घंटे ago

शहर के आदर्शनगर में हुए छात्रा की ह’त्या मामले में नामजद आरोपी जितवारपुर चौथ से गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…

12 घंटे ago

बिथान बाजार स्थित मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर फायरिंग मामले में नामजद आरोपित गिरफ्तार, घर से पुलिस ने दबोचा

समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…

12 घंटे ago

समस्तीपुर : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार कर भेजे गये जेल

समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…

13 घंटे ago