Samastipur

दरभंगा से समस्तीपुर आ रही सवारी गाड़ी पर हायाघाट में पथराव, स्कॉट कर लौट रहा BMP जवान हुआ जख्मी

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर एक बार फिर चलती ट्रेन पर उचक्कों ने पत्थर फेंका। इससे स्कॉट कर लौट रही बीएमपी जवान के टीम में शामिल एक जवान जख्मी हो गया। पत्थर जवान के ललाट पर लगा, जिससे वह जख्मी हो गया। पत्थर थोड़ा भी नीचे लगता तो जवान की आंखें जा सकती थी। जख्मी बीएमपी जवान की पहचान लखीसराय के सूर्यगढा निवासी दीपक कुमार के रूप में की गयी।

वह समस्तीपुर जीआरपी में कार्यरत हैं। फिलहाल उसका सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा है। समस्तीपुर रेल थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि यह किसी विक्षिप्त की करतूत लगती है। एक विक्षिप्त को किसी ने ट्रेन से उतार दिया था। जिसके कारण सवारी गाड़ी गुजरने के दौरान उसने पत्थर चला दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीएमपी जवान रविवार सुबह सप्ताहिक ट्रेन को स्काट कर दरभंगा ले गये थे। इसके बाद सभी सवारी गाड़ी से समस्तीपुर लौट रहे थे। उसी दौरान ट्रेन जब हायाघाट स्टेशन से खुली तो किसी ने सवारी गाड़ी पर तीन चार पत्थर फेंका। एक पत्थर खिड़की से अंदर कोच में चला गया, जो बीएमपी जवान के आंख के ऊपर ललाट पर लगा। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसके अन्य साथियों ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी। साथ ही इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अब ऊंची नहीं होंगी सड़कें, पुरानी परत हटाकर बनानी होगी नई सड़क

बिहार के शहरों में जलजमाव की बढ़ती समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने अहम…

17 घंटे ago

पटना से अपहृत डॉक्टर को पुलिस ने समस्तीपुर से 24 घंटे में किया बरामद, 70 लाख की फिरौती मांगने वाले तीन बदमाश भी गिरफ्तार

राजधानी पटना के जानीपुर थाना क्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई की…

18 घंटे ago

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

19 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

20 घंटे ago