समस्तीपुर :- मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत चयनित चार बच्चों को सोमवार को समस्तीपुर से अहमदाबाद के लिए रवाना किया गया। सीएस डॉ. एसके चौधरी ने इन बच्चों को हरी झंडी दिखा एंबुलेंस से पटना के लिए रवाना किया। सीएस ने बताया कि जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों को नि:शुल्क इलाज के लिए हवाई जहाज से अहमदाबाद भेजा जाता है। यहां से एंबुलेंस से पटना भेजा गया है।
इस बार समस्तीपुर से दो बच्चे एवं वारिसनगर व शिवाजीनगर प्रखंड से एक-एक बच्चे को अहमदाबाद भेजा गया है। मौके पर डीएएम पंकज कुमार, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय कुमार, डीईआईसी मैनेजर प्रशांत कुमार, डीसीएम अनीता कुमारी, आरिफ अली सिद्दीकी, डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार के अलावे अन्य उपस्थित थे।
विदित हो कि मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत से अबतक समस्तीपुर जिले के 30 बच्चे का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। जबकि लगभग 35 बच्चे का चयन कर वेटिंग लिस्ट में शामिल किया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग स्वास्थ्य विभाग की द्वारा की जा रही है।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…